पंचकूला: सेक्टर-21 में छठ पूजा के राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों पूरी हो गई है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। ऐसे में छठ पूजा के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था देखते हुए पुलिस बल भी भारी मात्रा में तैनात किया गया है।
इसके अलावा छठ पूजा के लिए आने वाले लोगों के लिए भी खास व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी भी प्रदेशवासियों को संबोधित करेंगे। पंचकूला प्रशासन के अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों के द्वारा मौके का दौरा भी किया गया है और सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया।