Punjab Govt
HomePunjabJalandharJalandhar: IAS Pradeep Kumar ने संभाला कमिश्नर डिवीज़न का पद

Jalandhar: IAS Pradeep Kumar ने संभाला कमिश्नर डिवीज़न का पद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: पंजाब सरकार कुछ दिन पहले पुलिस अधिकारियों के तबादलें किए गए थे। इस दौरान 2007 बैच के आईएएस अधिकारी प्रदीप कुमार को कमिश्नर, जालंधर डिवीज़न नियुक्त किया गया। जिसके बाद आज प्रदीप कुमार ने पद संभाल लिया है।

इस दौरान डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल और अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर मेजर डा. अमित महाजन ने कमिश्नर जालंधर डिवीज़न का स्वागत किया। इस मौके पंजाब पुलिस ने कमिश्नर, जालंधर डिवीज़न को सलामी दी। बता दें कि प्रदीप कुमार इससे पहले सचिव ट्रांसपोर्ट और फ्रीडम फाइटर, डिप्टी कमिश्नर तरनतारन और कमिश्नर नगर निगम, लुधियाना बखूबी सेवाएं निभा चुके है।

इस मौके अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बातचीत करते कमिश्नर जालंधर डिवीज़न ने कहा कि पंजाब सरकार लोगों को नागरिक सेवाएं समय पर मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों एंव कर्मचारियों को और अधिक लगन,मेहनत के साथ लोगों को सेवाएं मुहैया करवाने के लिए प्रेरित किया साथ ही कहा कि लोगों के काम को पहल के आधार पर किया जाए।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -