Punjab Govt
HomeEntertainmentपंजाबी फिल्म Nikka Zaildar-4 का पोस्टर रिलीज, अब छिड़ा विवाद

पंजाबी फिल्म Nikka Zaildar-4 का पोस्टर रिलीज, अब छिड़ा विवाद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहालीः बीते कुछ समय से पंजाबी फिल्मों को लेकर लगातार विवाद छिड़ने लग गया है। हाल ही में पंजाबी गायक व अभिनेता दिलजीत दोसांझ की फिल्म को लेकर विवाद शुरू हुआ था। दरअसल, उसकी फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेत्री को लेकर विवाद छिड़ने के बाद फिल्म बैन कर दी गई थी। जिसके बाद पंजाबी गायक व अभिनेता अमरिंदर गिल की नई फिल्म बैन कर दी गई थी।

वहीं अब पंजाबी गायक व अभिनेता एमी विर्क की नई फिल्म Nikka Zaildar-4 का आज पोस्टर रिलीज हुआ है। Nikka Zaildar-4 का पोस्टर रिलीज होने के बाद नया विवाद छिड़ गया है। पोस्टर को लेकर सिखों द्वारा धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप लगाए है। दरअसल फिल्म में अभिनेत्री सोनम बाजवा के हाथों में सिगरेट पकड़ी हुई है, जिसको लेकर सिख भाईचारे में आपत्ति जताई जा रही है और इस फिल्म को बैन करने की अपील की जा रही है।

दरअसल, लुधियाना के बीजेपी नेता सुखविंदर सिंह ग्रेवाल ने फिल्म निक्का जैलदार-4 पर बैन लगाने की मांग की है। कहा गया कि इस फिल्म में अभिनेता सोनम बाजवा सिगरेट पकड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि सिख परिवार के पुरुष भी तंबाकू को हाथ नहीं लगाते, लेकिन फिल्म में अभिनेत्री एक सिख महिला को सिगरेट पीते हुए दिखाया है। ग्रेवाल ने मांग की कि सुप्रीम कोर्ट और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण आयोग तथा सेंसर बोर्ड तत्काल कार्रवाई कर फिल्म पर प्रतिबंध लगाएं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -