नई दिल्लीः रक्षाबंधन के त्योहार पर डाक विभाग ने बहनों की राखी भाइयों तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए स्पेशल बॉक्स सेवा शुरू की है, साथ ही विशेष डाक का स्पेशल बैग तैयार किया जाएगा। बारिश के मौसम में डाक विभाग के बॉक्स और लिफाफे में बहनों की राखी सुरक्षित रहेगी।
इस साल 19 अगस्त को रक्षाबंधन का त्यौहार आ रहा है, इस त्योहार पर बहन अपने भाई को राखी बांधती है, लेकिन जो भाई बहनो से दूर रहते हैं, उनको वो अपने भाई को राखी भेजती है। आमतौर पर सामान्य डाक से समय पर भाइयों को राखी नहीं पहुंच पाती है ओर अगर मिल भी जाए तो बारिश के मौसम के दौरान राखी खराब हो जाती है। ऐसे में डाक विभाग की तरफ से रक्षाबंधन पर स्पेशल लिफाफे व बॉक्स सेवा शुरू की है। जिससे राखी खराब नहीं होती है। वहीं, बॉक्स में बहन राखी के साथ मिठाई और सामान भी रखकर भाई को भेज सकती है।