Punjab Govt
HomeBreaking Newsलोकसभा नतीजों के बाद गरमाई सियासत, BJP के CM ने बुलाई थी...

लोकसभा नतीजों के बाद गरमाई सियासत, BJP के CM ने बुलाई थी अहम बैठक, नहीं पहुंचे दोनों Deputy CM

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लखनऊः लोकसभा चुनावों के नतीजे जारी होने के बाद सियासी पाढ़ा फिर से चढ़ गया है। उतर प्रदेश में भाजपा को हुए नुकसान के बाद जहां लखनऊ में सीएम आदित्यनाथ योगी ने अहम मीटिंग बुलाई है, वीहं आज सपा संसदीय दल की बैठक प्रदेश कार्यालय में होगी। बैठक में सपा प्रमुख अखिलेश यादव नवनिर्वाचित सांसदों से मुलाकात करेंगे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी सांसदों को लखनऊ बुलाया है। इसमें सपा संसदीय दल के नेता का भी चुनाव होगा।

मिली जानकारी के मुताबिक लोकसभा चुनाव में भाजपा को उत्तर प्रदेश में मिली हार के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी शनिवार को अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों की बैठक बुलाई है। बैठक में मुख्यमंत्री हार के कारणों की समीक्षा के साथ ही मंत्रियों के कार्यों को भी देखेंगे। बैठक के लिए दिन में 11 बजे सभी कैबिनेट व राज्यमंत्रियों को बुलाया गया है। मुख्यमंत्री की इस बैठक में प्रदेश के कामकाज को लेकर भी मंथन होगा। बताया जा रहा है कि सीएम योगी द्वारा लखनऊ में बुलाई गई अहम मीटिंग में दोनों डिप्टी सीएम नहीं पहुंचे। वहीं दोनों डिप्टी सीएम के मीटिंग में नहीं पहुंचने से विपक्ष नेताओं द्वारा कई कयास लगाए जा रहे है।

दूसरी ओर सपा मुखिया सांसदों से आगामी रणनीति पर बातचीत करेंगे व मोदी व योगी सरकार से आगे किस तरह टक्कर देना है इस पर जरूरी दिशा-निर्देश भी देंगे। बैठक में खासतौर से इस बात पर फोकस किया जाएगा कि जनता ने सपा को जो बड़ी जीत दी है, उसको लेकर मोदी-योगी सरकार से कैसे लड़ना है, जनता की समस्याओं को कैसे उठाकर काम करना है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -