Punjab Govt
HomePolitical News: CM आवास खाली करेंगे Arvind Kejriwal, पार्टी ने तलाशा नया...

Political News: CM आवास खाली करेंगे Arvind Kejriwal, पार्टी ने तलाशा नया घर!

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने जेल से बाहर आने के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद केजरीवाल और आप पार्टी द्वारा रखी गई बैठक में आतिशी को मुख्यमंत्री घोषित किया गया। अरविंद केजरीवाल के इस्तीफा देने के बाद से ही यह चर्चा शुरू हो गई थी कि जल्द ही अरविंद केजरीवाल अपना सरकारी आवास छोड़ देंगे। फिलहाल वह कब तक अपना सरकारी आवास खाली करेंगे इसकी कोई तारीख सामने नहीं आई है।

Highlights:

  • अरविंद केजरीवाल ने जेल से बाहर आने के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया।
  • आप पार्टी की बैठक में आतिशी को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री बनाया गया।
  • अरविंद केजरीवाल जल्द ही अपना सरकारी आवास खाली करेंगे।
  • नए घर की तलाश में नई दिल्ली में संभावनाएं देखी जा रही हैं।
  • पार्टी नेताओं और आम नागरिकों द्वारा केजरीवाल को घर की पेशकश।

वहीं आतिशी के मुख्यमंत्री बनने के बाद अब कहा जा रहा है कि आप के संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल एक दो दिन में सीएम आवास खाली कर देंगे। आप सूत्रों की मानें तो अरविंद केजरीवाल के लिए घर फाइनल किया गया है। जानकारी के अनुसार वे अपनी विधानसभा नई दिल्ली में ही रहेंगे। माना जा रहा है कि श्राद्ध खत्म होते ही और नवरात्रि के शुरुआत में वह सीएम आवास खाली करके अपने दूसरे घर में शिफ्ट हो जाएंगे।

आतिशी के दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने के बाद से घर की तलाश की कवायद और भी ज्यादा तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल के लिए उनकी विधानसभा नई दिल्ली के अंतर्गत ही नया आवास तलाश किया जा रहा है। अरविंद केजरीवाल से पार्टी के कई विधायक, पार्षद, कार्यकर्ता और आम नागरिक अपनी सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक पृष्ठभूमि की परवाह किए बिना उन्हें घर की पेशकश कर रहे हैं। गौरतलब है कि साल 2013 में सीएम बनने के बाद वे तिलक लेन स्थित घर में रहे।

फरवरी 2015 के विधानसभा चुनाव में जीत के बाद वे सिविल लाइंस इलाके में 6 फ्लैग स्टाफ रोड स्थित आवास में रहे। अरविंद केजरीवाल के आवास के लिए केंद्र सरकार से मांग की गई थी। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि केंद्र की तरफ से उन्हें कोई घर मिलेगा या नहीं। फिर भी उनके घर की तलाश तेजी से की जा रही है। यह भी कयास लगाया जा रहा है कि वह जल्द ही लुटियन जोन के किसी इलाके में शिफ्ट हो सकते हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -