Punjab Govt
HomeNationalपुलिसकर्मी के बेटे ने नगर-कीर्तन में घुसाई थार, गुस्साई भीड़ ने तोड़ी,...

पुलिसकर्मी के बेटे ने नगर-कीर्तन में घुसाई थार, गुस्साई भीड़ ने तोड़ी, देखें Video

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जयपुरः सिख समाज के नगर कीर्तन में पुलिस कर्मी के बेटे द्वारा एक थार गाड़ी घुसाने का मामला सामने आया है। हादसे में एक महिला और एक बच्ची सहित 4 लोग घायल हो गए। घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने थार पर हमला कर तोड़फोड़ कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है आरोपी नाबालिग है और पुलिसकर्मी का बेटा है। गाड़ी पर विधायक का स्टीकर भी लगा है।

जानकारी मुताबिक, वीरवार रात को सेठी कॉलोनी गुरुद्वारे से राजापार्क एरिया में नगर कीर्तन निकाला जा रहा था। सिख समाज के लगभग 300 लोग इस नगर कीर्तन में शामिल थे। इस दौरान तेज गति से आ रही थार को पुलिसकर्मियों ने रुकने का इशार किया, लेकिन नाबालिग ड्राइवर ने कार दौड़ा दी।

इस दौरान लोगों को टक्कर लगी तो भी ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी। करीब 100 मीटर आगे भीड़ ने गाड़ी को रुकवा लिया। थार के रुकते ही 4 लड़के उतरकर भागने लगे तो लोगों ने ड्राइवर को पकड़ लिया। हालांकि, 3 युवक भागने में कामयाब रहे। हादसे में घायल गुरमीत सिंह (45) नगर कीर्तन में पैदल चल रहे थे। इनके अलावा एक महिला व बच्ची सहित 3 अन्य लोगों को चोटें लगी हैं।

घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने गाड़ी में तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। सिख समाज के लोगों ने इसके बाद पंचवटी पर जाम लगाया और आदर्श नगर थाने का घेराव भी किया। पुलिस अधिकारियों ने नाबालिग ड्राइवर को डिटेन करने और एफआईआर दर्ज करने का आश्वासन दिया। इसके बाद मामला शांत हुआ।

आरोपी ड्राइवर के पिता पुलिस लाइन में पोस्टेड हैं। आदर्श नगर थानाधिकारी धर्म सिंह ने राजकार्य में बाधा डालने व दुर्घटना करने का केस दर्ज करवाया। बताया जा रहा है कि इस थार के पहले भी ओवरस्पीडिंग के 6 चालान कट चुके हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -