Punjab Govt AD
HomeNationalविदेश के Famous Singer का पुलिस ने रोका Road Show

विदेश के Famous Singer का पुलिस ने रोका Road Show

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः ब्रिटिश गायक एड शीरन का हाल ही में बेंगलुरु के चर्च स्ट्रीट पर सड़क किनारे की जा रही लाइव प्रस्तुति पुलिस ने रोक दी। इससे उनके प्रशंसक हैरान रह गए। इस घटना के बाद गायक की टीम ने यह दावा किया कि प्रदर्शन संक्षिप्त था और पहले से अनुमति ली गई थी। अब पुलिस ने इस बात को लेकर बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार ऐसी कोई अनुमति नहीं दी गई थी।

डीसीपी सेंट्रल बेंगलुरु शेखर टी टेक्कन्नानवर के अनुसार इस कार्यक्रम के आयोजकों में से एक व्यक्ति उनसे मिलने आया था और चर्च स्ट्रीट पर प्रदर्शन की अनुमति मांगी थी। हालांकि, शेखर टी  टेक्कन्नानवर ने स्पष्ट रूप से कहा कि उस स्थान पर भारी भीड़ को देखते हुए अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने कहा, “इवेंट आयोजकों में से एक सदस्य चर्च स्ट्रीट में स्ट्रीट साइड प्रदर्शन के लिए अनुमति लेने के लिए मुझसे मिलने आया था। मैंने अनुमति देने से इनकार कर दिया, क्योंकि चर्च स्ट्रीट में बहुत भीड़ होती है। यही कारण है कि उसे जगह खाली करने के लिए कहा गया था।”

एक वायरल वीडियो में, एड शीरन ‘शेप ऑफ यू’ गाने के साथ अपनी प्रस्तुति की शुरुआत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वह अपने प्रशंसकों के साथ जुड़ने के लिए पूरी तरह से उत्साहित दिख रहे हैं। लेकिन जैसे ही वह शुरुआत करते हैं वैसे ही कुछ ही समय बाद पुलिस अधिकारी आ जाते हैं और उनका साउंड सिस्टम डिस्कनेक्ट कर देते हैं। एड शीरन इस समय भारत कॉन्सर्ट के लिए भारत दौरे पर है। वह हैदराबाद और चेन्नई में अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं। चेन्नई में उन्होंने एआर रहमान के साथ मंच साझा कर धमाल खूब धमाल मचाया था। इसके बाद एआर रहमान ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए उनके साथ अपनी तस्वीरें साझा की थीं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -