बच्चों को बताए ट्रैफिक नियम तथा मोबाइल के दुष्रप्रभाव
हेलमेट पहनने की दिलवाई शपथ
ऊना/ सुशील पंडित: दुलैहड सीनीयर सकेंडरी स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रतिदिन विभिन्न विभागों से किसी न किसी अधिकारी के साथ बच्चों का ज्ञान वर्धन करवाया जाता है । इसी कडी मे आज प्राधानाचार्य दुलैहड द्वारा हरोली पुलिस थाना प्रभारी सुनील साख्यान को वतौर अतिथि बुलाया गया था ।
एनसएस कैंप में लगभग 50 बच्चों ने भाग ले रहे हैं । थाना प्रभारी सुनील द्वारा बच्चों को आज पहले ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी गई । बाइक से जरूरी हेलमेट पर थाना प्रभारी ने अपने विचार रखे व कई तरह के उदाहरण देते हुए बच्चों को ड्राइविंग लाइसेंस , रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट ,इश्योरेंस तथा पालयूशन सर्टिफिकेट का महत्व बताया ।
बच्चों को बताया गया कि किस तरह आम नागरिक जानते हुए भी छोटी बात समझकर ट्रैफिक नियमों को दरकिनार करके अपनी व दूसरों की जान को जोखिम में डालता है । ट्रैफिक नियमों की जानकारी के बाद बच्चों ने हमेशा हेलमेट पहन कर टू व्हीकल चलाने का प्रण भी लिया । इसके बाद थाना प्रभारी ने बच्चों मे बढ रही मोबाइल देखने की प्रवृति के बारे मे जानाकारी सांझा की । कैसै मोबाइल का प्रयोग करना धीरे धीरे दुरूपयोग में बदल जाता है ।
जीमेल, के हैक होने से लेकर विभिन्न एप्लीकेशन कैसे इंस्टॉल करना है, कैसे टू स्टेप वेरिफिकेशन करनी है , कैसे साईबर क्राईम से बचना है किस तरह का साईबर क्राईम हो रहा है के बारे विस्तृत रूप से बच्चों को बताया गया । बच्चों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तथा डीजीटल एरेस्ट के क्राइम की भी जानकारी दी गई ।