Punjab Govt
HomeNationalLPG Gas को लेकर नेता के घर पुलिस की Raid, 55 Cylinder...

LPG Gas को लेकर नेता के घर पुलिस की Raid, 55 Cylinder बरामद, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

हापुड़ः देश भर में एलपीजी गैस को लेकर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं उत्तर प्रदेश के हापुड़ में प्रशासन ने गुप्त सूचना के आधार पर नेता के घर एलपीजी गैस को लेकर छापेमारी की। इस दौरान अब्दुल रेहान नामक व्यक्ति के ठिकाने से 55 भरे हुए गैस सिलेंडर बरामद किए हैं। यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब आम जनता एलपीजी गैस के लिए संघर्ष कर रही है।

जानकारी मिली थी कि अब्दुल रेहान के घर पर गैस सिलेंडरों का अवैध जखीरा है। मौके पर पहुंची टीम ने जब तलाशी ली, तो सिलेंडरों का जखीरा देखकर दंग रह गई। आरोप है कि जब बाजार में गैस का संकट बना हुआ है तब इस तरह की जमाखोरी कर अराजकता फैलाने और ऊंचे दामों पर गैस बेचने का काम किया जा रहा था।

इस मामले में स्थानीय स्तर पर यह दावा किया जा रहा है कि आरोपी अब्दुल रेहान समाजवादी पार्टी का नेता है। हालांकि, इस दावे के विपरीत सपा जिलाध्यक्ष का आधिकारिक बयान भी सामने आया है। हापुड़ सपा जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर ने बयान जारी करते हुए कहा कि ‘अब्दुल रेहान समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता नहीं है और न ही वह पूर्व में कभी सपा में रहा है।’

हापुड़ देहात थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नीरज ने बताया कि आरोपी रेहान के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में 7 साल से कम की सजा का प्रावधान होने के कारण आरोपी को थाने से ही जमानत दे दी गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जल्द ही मामले की चार्जशीट न्यायालय भेजी जाएगी और अवैध जमाखोरी के इस पूरे नेटवर्क को खंगाला जाएगा।

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -