नई दिल्ली: गुजरात के कच्छ जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां कच्छ जिले के गांधीधाम से करोड़ों की कीमत की प्रतिंबधित नशीली दवाईयां मिली है। कच्छ में समुद्री तट से 80 किलो कोकीन जब्त की गई है। जानकारी के अनुसार विश्व बाजार में इसकी कीमत 800 करोड़ से अधिक आंकी जा रही है। ये नशीली दवाईयां समुद्र के किनारे लावारिश हालत में मिला है। पुलिस ने इसे जब्त कर लिया है और जांच शुरु कर दी है। इस सफल अभियान की तरीफ गुजरात के गृह राज्य मंत्री सांघवी ने की है।
कच्छ पुलिस ने जानकारी दी है कि इस ड्रग्स की जांच करने पर पता चला की ये कोकिन है। पुलिस को कोकिन गांधीधाम शहर के करीब समुद्र तट पर मिला है। इसके कुल 80 पैकेट मिले हैं। हर पैकेट का वजन करीब 1 किलो है। कच्छ जिले के ईस्ट डिवीजन के एसपी सागर बागमार ने कहा कि पुलिस इन सब पर लंबे समय से नजर रख रही थी तो हो सकता है कि ड्रग्स तस्कर पकड़े जाने के डर की वजह से इसे यहीं छोड़कर भाग गए होंगे।
एसपी बागमार ने जानकारी दी कि पुलिस को इस बात की गुप्त सूचना पहले से ही थी कि यहां ड्रग्स की डिलवरी होने वाली है। इसके बाद सूचना के आधार पर खोजबीन शुरु कर दी गई। इस अभियान के दौरान समुद्र किनारे कोकिन के 80 पैकेट मिले हैं। पुलिस ने जानकारी दी कि विश्व बाजार में इस कोकिन की कीमत 800 करोड़ रुपए हैं। पुलिस ने कहा कि गांधीधाम के पास जो पैकेट बरामद हुए हैं उसका पिछले ड्रग्स से कोई संबंध नहीं है। जांच में पता चला कि इसे कुछ ही दिनों में तैयार किया गया है। पुलिस ने आगे कहा कि हमने सूचना के आधार ड्रग्स तस्करों की धर-पकड़ के लिए जांच तेज कर दी है।
पुलिस से इस सफल अभियान के लिए गुजरात के गृहराज्य मंत्री हर्ष सांघवी ने प्रशांसा की है। सांघवी ने कहा कि ये बहुत बड़ी खेप है। उन्होंने कहा कि हाल के सालों में गुजरात पुलिस ने जितने ड्रग्स बरामद की है उतना किसी अन्य राज्य ने नहीं किया है। इससे पहले एक सितंबर को अहमदाबाद में पुलिस ने ड्रग्स रैकेट का खुलासा किया था। क्राइम ब्रांच ने दो अलग-अलग जगहों से एक किलो से अधिक मेफेड्रोन ड्रग जब्त की थी। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 1.2 करोड़ थी। मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। चार आरोपी फरार हो गए थे। जिनकी तलाश चल रही है।