Punjab Govt AD
HomePunjabAmritsarJalandhar के Lucky Oberoi Murder Case में आरोपी का पुलिस ने किया...

Jalandhar के Lucky Oberoi Murder Case में आरोपी का पुलिस ने किया Encounter, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसर, ENS: लक्की ओबरॉय हत्याकांड मामले में शामिल मुख्य आरोपी को अमृतसर देहात पुलिस ने खसा इलाके में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के पास से बेरेटा .30 बोर पिस्टल भी बरामद की गई है। आरोपी की पहचान शमिंदर सिंह निवासी मिठापुर जालंधर के रूप में हुई है। आरोपी एक्टिवा स्कूटर पर सवार था। वह पहले भी आपराधिक मामलों में संलिप्त है। लक्की ओबरॉय की शुक्रवार सुबह जालंधर के मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा की पार्किंग में उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वह माथा टेककर बाहर निकल रहा था। हमलावर सफेद रंग की एक्टिवा पर सवार थे।

डीआईजी संदीप गोयल ने बताया कि घटना के तुरंत बाद आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए समन्वित प्रयास शुरू किए गए। खुफिया सूचना के आधार पर पता चला कि हत्या के बाद आरोपी शमिंदर सिंह गिरफ्तारी से बचने के लिए अमृतसर के खसा इलाके में छिपा हुआ है। इस सूचना पर अमृतसर रूरल पुलिस ने आसपास के इलाकों में नाके लगाकर सघन चेकिंग शुरू की। इस संबंध में एसएसपी अमृतसर रूरल सुहैल कासिम मीर ने बताया कि इस दौरान आरोपी को मोटरसाइकिल पर आते हुए देखा गया।

पुलिस पार्टी द्वारा रुकने का इशारा करने पर आरोपी घबरा गया और बाइक मोड़कर भागने की कोशिश में संतुलन खो बैठा और गिर पड़ा। इसके बाद भागने के प्रयास में आरोपी ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी को गोली लगी और वह घायल हो गया। आरोपी को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -