Punjab Govt
HomeHaryanaHaryana News: पुलिस की साइबर सेल टीम ने लौटाए चोरी हुए 132...

Haryana News: पुलिस की साइबर सेल टीम ने लौटाए चोरी हुए 132 फोन, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंचकूला: पुलिस के साइबर सेल ने 1 जनवरी से 15 नवंबर तक 132 खोए हुए फोन ट्रेस करके असल मालिकों को वापिस किए हैं। नवंबर महीने में 1 से 15 नवंबर तक खोए 10 मोबाइल उनके असली मालिकों को सुरक्षित वापिस किए हैं।

एसीपी विक्रम नेहरा ने इन सभी 10 मोबाइल धारकों के साथ आज मुलाकात की। एसीपी इन सभी की खुशियों में शामिल हुए और कहा कि पुलिस का उद्देश्य जनता की सुरक्षा और विश्वास को बनाए रखना है। मोबाइल वापिस करने पर मोबाइल धारकों ने पंचकूला पुलिस का धन्यवाद किया।

उन्होंने कहा कि हमें हमारा फोन बिना चक्कर काटे मिल गया। इसके साथ ही हमें पुलिस स्टाफ के द्वारा पूरा साथ मिला। पंचकूला पुलिस का बहुत-बहुत धन्यवाद। एसीपी विक्रम नेहरा ने इस उपलब्धि का श्रेय साइबर सेल की पूरी टीम को दिया।

उन्होंने बताया कि साइबर सेल इंचार्ज इंस्पेक्टर निर्मल सिंह, सब इंस्पेक्टर रामू स्वामी, सिपाही रजनीश, सिपाही पवन और टीम में शामिल बाकी कर्मचारियों ने टीमवर्क से साथ मेहनत करके फोन ट्रेस किए हैं। मोबाइल ट्रेस करके उनके सही मालिकों तक पहुंचाने में इन सभी ने खास भूमिका निभाई है।

पुलिस की तत्परता और प्रयासों के साथ ही इन लोगों को उनके खोए हुए फोन वापिस मिले हैं। इसके बाद उनकी खुशी साफ नजर आ रही थी। उन्होंने यह भी बताया कि यदि आपका मोबाइल गुम हो गया है तो घबराएं नहीं भारत सरकार के द्वारा चलाए जा रहे पोर्टल CEIR (Central Equipment Identity Register) की मदद से आप फोन को ब्लॉक और ट्रैक कर सकते हैं।

यह पोर्टल गुम या चोरी हुए फोन को ब्लॉक करने और ट्रैक करने में मददगार है। इससे कोई भी आपके फोन का दुरुपयोग नहीं कर पाएगा। उन्होंने कहा कि सबसे पहले अपने पास के पुलिस स्टेशन में जाकर मोबाइल गुम होने की रिपोर्ट दर्ज करवाएं और एफआईआर की कॉपी अपने पास सुरक्षित रखें।

इसके बाद ceir.gov.in पर जाकर शिकायत दर्ज करवा दें। पोर्टल पर जाकर Block Your Lost/Stolen Mobile का ऑप्शन चुनें। इसके बाद जो फॉर्म खुलेगा उसमें जाकर अपना मोबाइल नंबर, आईएमईआई नंबर, मोबाइल का ब्रांड और मॉडल, खोने की तारीख और स्थान, एफआईआर नंबर और पहचान पत्र जैसी जानकारी भर दें।

इसके साथ ही मोबाइल की खरीद की रसीद और एफआईआर की कॉपी अपलोड करें। सारी जानकारी भरने और तस्वीर अपलोड करने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें। सबमिट करने के बाद आपको एक रिक्वेस्ट आईडी मिलेगी। इस आइडी की मदद से आप अपने आवेदन की स्थिति को ऑनलाइन ट्रैक कर सकते हैं।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -