Himachalऊना के गांवों में हो रही चोरियों पर पुलिस ने प्रधानों व...

ऊना के गांवों में हो रही चोरियों पर पुलिस ने प्रधानों व उप-प्रधानों की बुलाई अहम बैठक

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ठीकरी पहरा लगाएं पंचायत जनप्रतिनिधि: प्रवीन धीमान

ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना की विभिन्न पंचायतों में निरंतर हो रही चोरियों की वारदातों के मद्देनजर पुलिस थाना सदर ऊना के तहत पढ़ती ग्राम पंचायतों के प्रधानों व उप-प्रधानों की एक अहम व आपात बैठक पुलिस थाना सदर के प्रांगण में थाना प्रभारी तेज तर्रार जांबाज़ संजीव कुमार के नेतृत्व में अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक प्रवीण धीमान की अध्यक्षता में बुलाई गई। जिसमें पुलिस ने प्रधानों व उप-प्रधानों के साथ गांवों में हो रही चोरियों के बारे में विस्तृत जानकारी सांझा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक प्रवीण धीमान ने पंचायत प्रधानों व उप-प्रधानों को पुलिस प्रशासन के साथ समन्वयक स्थापित करते हुए कहा कि वह गांव में फेरी लगाने वाले या बाहरी व्यक्तियों पर पैनी नजर रखें व किसी भी बाहरी व्यक्ति की संदिग्ध भूमिका नजर आते ही पुलिस को सूचित करें और गांव में फेरी लगाने वाले बाहरी व्यक्ति की पहचान भी पूछें कि उसने संबंधित थाने से रजिस्ट्रेशन करवाई है या नहीं और यह भी सुनिश्चित करें कि पंचायत प्रधान व उप-प्रधान को इस बारे में बताया गया है या नहीं, साथ ही गांव में रह रहे बाहरी राज्यों के लोगों को भी सूचित करें कि वह थाना सदर में अपने पहचान पत्र बनवाएं। इसके अतिरिक्त उन्होंने साइबर क्राइम व नशा बेचने वालों पर भी पूरी नजर बनाए रखने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों को उचित दिशा निर्देश दिए, और साथ ही उनसे यह अपेक्षा की कि किसी भी चोरी की घटना की रोकथाम के लिए वह पुलिस प्रशासन का सहयोग करेंगे।

इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों को उचित दिशा निर्देश देते हुए थाना सदर प्रभारी संजीव कुमार ने कहा कि वह अपनी अपनी पंचायतों में खासकर रात के समय ठीकरी पहरे लगाएं और पुलिस थाने में जिन बाहरी लोगों का पंजीकरण नहीं हुआ है उन लोगों को गांव में घुसने मत दें। उन्होंने कहा कि थाना पुलिस द्वारा स्वीकृत उनका आईकार्ड चेक करें। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने कहा कि इन दिनों जिला में मक्की की फसल के कारण चोर बिना नज़र आए घरों में घुस रहे हैं। वो उन घरों को भी निशाना बना रहे हैं जो कुछ समय से बंद पड़े हैं। ऐसे में उन्होंने पंचायत जनप्रतिनिधियों को सजग सतर्क व मुस्तैद रहने की हिदायत दी है। इस मौके पर थाना ऊना सदर के तहत पढ़ती ग्राम पंचायतों के प्रधानों व उप-प्रधानों ने पुलिस प्रशासन के साथ तालमेल बनाए रखने के लिए अनेकों सुझाव भी दिए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...