अमृतसरः पहलगाम हमले में मारे गए बेकसूर लोगों की पत्नियों के संदूर का बदला लेते हुए भारत सरकार ने बीते कल पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की। इस एयरस्ट्राइक की जहां, चारों तरफ तारीफ हो रही है, वहीं पाकिस्तान भी अब इसका बदला ले सकता है जिसको लेकर प्रशासन पूरी तरह सजग हो गया है। इसी के चलते श्री गुरु रामदास एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है।
पुलिस पूरी तरह से सजग दिख रही है। हर आने जाने वाले की चेकिंग की जा रही है। बिना पहचान पत्र देखें किसी भी व्यक्ति को जाने नहीं दिया जा रहा है। हाईटैक नाके पर पुलिस के जवान एडवांसड राइफलों के साथ तैनात हैं, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से निपटा जा सके।