HomeBreaking NewsBJP कार्यालय में PM मोदी ने जनता का जताया आभार 

BJP कार्यालय में PM मोदी ने जनता का जताया आभार 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के रुझानों के बीच बीजेपी मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की लगातार तीसरी बार जीत को ऐतिहासिक पल बताया है और इसके लिये देश की जनता के प्रति आभार जताया। बीजेपी मुख्यालय में जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि NDA की सरकार बननी तय है। मैं तबतक नहीं रूकूंगा जबतक भारत आत्मनिर्भर नहीं बन जाता।

पीएम मोदी ने कहा कि आज बड़ा मंगल है और इस पावन दिन NDA की तीसरी बार सरकार बननी तय है। हम सभी जनता जनार्दन के आभारी हैं। आज की यह विजय दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की जीत है। ये 140 करोड़ भारतीयों की जीत है। साथ ही कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ये भारत के संविधान पर अटूट निष्ठा की जीत है। ये 140 करोड़ भारतीयों की जीत है। मैं चुनाव आयोग का भी अभिनंदन करूंगा। चुनाव आयोग ने दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव इतनी कुशलता से संपन्न कराया। 

तीसरे कार्यकाल में देश बड़े फैसलों का एक नया अध्याय लिखेगा 

बीजेपी मुख्यालय में संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा ‘देश के कोने-कोने में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को कहूंगा कि आपकी मेहनत इतनी गर्मी में आपका बहाया पसीना ये मोदी को निरंतर काम करने की प्रेरणा देता है। मैं देशवासियों से दोबारा दोहराना चाहता हूं कि 10 घंटे काम करेंगे तो मोदी 18 घंटे काम करेगा। आप एक कदम चलेंगे, मोदी चार कदम चलेगा। तीसरे कार्यकाल में देश बडे़ फैसलों का एक नया अध्याय लिखेगा। ये मोदी की गारंटी है।’

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -