बद्दी/सचिन बैंसल: औद्योगिक क्षेत्र लोधी माजरा के नंदपुर स्थित कलर्स इंडिया कंपनी में होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। कामगारों ने प्रंबधकों के साथ जम कर होली खेली। कंपनी निदेशक महेश बयानी ने सभी कामगारों को रंगो के त्योहार होली की शुभकामना दी। कंपनी के एचआर प्रबंधक राधा गोबिंद मंत्री ने सभी कामगारों के साथ होली खेली।
उन्होंने कहा कि होली का त्योहार भाईचारे का त्योहार है। आज के दिन अगर किसी के प्रति मनमुटाव हो तो एक दूसरे के रंग लगा इस मन मुटाव को दूर किया जा सकता है। कंपनी यह त्योहार हर वर्ष धूमधाम से मनाया जाता है। इस मौके पर कंपनी के एचआर प्रेमलता भावसार, निर्मल ठाकुर समेत प्लांट के अन्य स्टाफ व कामगार उपस्थित रहे।