Himachal Govt
Haryana6 माह की बच्चे पर Pitbull ने किया Attack, देखें वीडियो

6 माह की बच्चे पर Pitbull ने किया Attack, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सोनीपत: देश भर में पिटबुल नस्ल के कुत्ते को बैन किया हुआ है, लेकिन उसके बावजूद लोग घरों में इस नस्ल के कुत्ते को रख रहे है। वहीं हरियाणा के सोनीपत जिले में पिटबुल कुत्ते के हमले में 6 महीने का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना सिक्का कॉलोनी की है। बच्चा अपनी बुआ के साथ घर से बाहर टहलने निकली थी। इसी दौरान अचानक एक पिटबुल उनकी तरफ दौड़ता हुआ आया और महिला की गोद में मौजूद बच्चे पर झपट पड़ा। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि बच्चे की बुआ उसे गोद में लेकर सड़क पर चल रही थीं। इसी दौरान पिटबुल तेजी से उनकी ओर आता है और बच्ची पर हमला कर देता है। अचानक हुए हमले से महिला का संतुलन बिगड़ जाता है और वह बच्चे समेत सड़क पर गिर जाती हैं। इसके बाद कुत्ता बच्चे को अपने मुंह में दबोच लेता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

घटना के दौरान महिला ने बच्चे को पिटबुल से बचाने की कोशिश की, लेकिन कुत्ते ने बच्ची को नहीं छोड़ा। सीसीटीवी वीडियो में कुत्ते को बच्चे को पकड़कर सड़क पर घसीटते हुए देखा जा सकता है। आसपास मौजूद लोगों ने भी बच्चे को बचाने और कुत्ते को हटाने की कोशिश की। काफी प्रयास के बाद बच्चे को कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया गया। हमले में बच्चे को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने बच्चे को रोहतक के अस्पताल में रेफर कर दिया। फिलहाल बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, बच्चे की बुआ उसे टहलाने के लिए घर से बाहर लेकर गई थीं। परिवार ने बताया कि उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि रास्ते में पिटबुल अचानक उन पर हमला कर देगा। कुछ ही सेकंड में कुत्ते ने बच्चे को निशाना बना लिया। घटना के बाद सिक्का कॉलोनी के लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि कुत्ता खुले में घूम रहा था या उसे पर्याप्त सुरक्षा के बिना बाहर रखा गया था, तो यह गंभीर लापरवाही का मामला हो सकता है। लोगों ने कुत्ते के मालिक की जिम्मेदारी और इलाके में ऐसे कुत्तों को रखने से जुड़े नियमों के पालन को लेकर भी सवाल उठाए हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

NEET Paper Leak मामले में सख्त हुआ सुप्रीम कोर्ट, NTA को दिए अहम निर्देश

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक मामले की सुनवाई के...

Punjab News: केंद्रिय मंत्री बिट्टू के काफिले पर हुए हमले को लेकर आप नेता का आया बयान, देखें वीडियो

बटालाः केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का काफिला अमृतसर...

Punjab News: 5 स्कूलों को मिली धमकी, बच्चों को हुई छुट्टी

फाजिल्काः पंजाब में पिछले कुछ समय से सरकारी इमारतों...

देर रात बप्पा के दर्शन करने Lalbaugcha Raja पहुंचे Ranveer Singh, किया अहम ऐलान, देखें वीडियो

मनोरंजन: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों खूब सुर्खियों...

NEET Paper Leak मामले में सख्त हुआ सुप्रीम कोर्ट, NTA को दिए अहम निर्देश

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने अहम टिप्पणी की है। जस्टिस पीएस...

Punjab News: केंद्रिय मंत्री बिट्टू के काफिले पर हुए हमले को लेकर आप नेता का आया बयान, देखें वीडियो

बटालाः केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का काफिला अमृतसर से पठानकोट जा रहा था। इस दौरान बटाला के पास...

Punjab News: 5 स्कूलों को मिली धमकी, बच्चों को हुई छुट्टी

फाजिल्काः पंजाब में पिछले कुछ समय से सरकारी इमारतों और प्राईवेट स्कूलों को लेकर धमकी भरे इ-मेल आ रहे...

देर रात बप्पा के दर्शन करने Lalbaugcha Raja पहुंचे Ranveer Singh, किया अहम ऐलान, देखें वीडियो

मनोरंजन: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों खूब सुर्खियों में बने हुए हैं। एक्टर ने कुछ दिन पहले दीपिका...