आज के मैच में शामिल होंगे अभिषेक शर्मा
खेल : आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप का 27वां मैच आज भारत और पाकिस्तान के बीच में खेला जाने वाला है। ये मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में हो रहा है। दोनों टीमों के बीच इस मुकाबले का फैसला तय करेगा कि आखिर इस ग्रुप ए का टॉपर कौन रहेगा।
भारत की ओर से खेलेंगे ये प्लेयर
आज के मैच में भारत की ओर से अभिषेक शर्मा, ईशान किश्न (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक, पांड्या, शिवम दूबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चकवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शद्वीप सिंह/कुलदीप यादव।
पाकिस्तान की ओर से खेलेंगे ये प्लेयर
पाकिस्तान की ओर से आज सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खाना, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक और अबरार अहमद।
दोनों टीमों को सफर
दोनों टीमें अब तक टूर्नामेंट में विजय रही हैं। भारत ने विश्वकप टूर्नामेंट के पहले मैच में अमेरिका को 29 रनों से हराया था और फिर नामीबिया को 93 रनों से मात दी थी। चार अंकों और 3.050 नेट रन रेट के साथ भारत टेबल में शीर्ष पर है वहीं पाकिस्तान ने पहले नीदरलैंड्स को रोमांचक मुकाबले में हराया फिर अमेरिका के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की ओर 0.932 नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर है। टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 16 मैच हुए हैं इसमें भारत 13-3 से आगे है। टी-20 विश्व कप में यह अंतर और भी बड़ा है। 8 मैचों में भारत 7-1 से आगे हैं।
वाराणसी में लोग ने किया हवन
भारत-पाक मैच का क्रेज लोगों में खासतौर पर देखने को मिल रहा है। वाराणसी से अब एक वीडियो सामने आया है जहां पर लोग भारतीय टीम जीत जाए इसके लिए वह हवन करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में पीछे भारतीय टीम भारत का झंडा और भारतीय टीम का पोस्टर भी लगा हुआ दिख रहा है।
View this post on Instagram