Punjab Govt
HomeGovernment NewsPunjab GovtPunjab में Pension Seva Mela शुरू, अब घर बैठे करा सकेंगे e-KYC,...

Punjab में Pension Seva Mela शुरू, अब घर बैठे करा सकेंगे e-KYC, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

वित्त मंत्री हरपाल चीमा और विधायक कुलवंत सिंह ने पोर्टल की करवाई शुरूआत

मोहाली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में आज से पेंशन सेवा मेला की शुरुआत हो गई है। यह मेला तीन दिन 13 नवंबर से 15 नवंबर तक राज्यभर में आयोजित किया जा रहा है। मेले का उद्घाटन वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और हलका मोहाली के विधायक कुलवंत सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि पेंशनर्स अब घर बैठे या जिला खजाना कार्यालय जाकर ऑनलाइन ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

राज्य सरकार ने इसके लिए एक विशेष पोर्टल pensionersewa.punjab.gov.in जारी किया है, जहां पेंशनभोगी अपनी जानकारी अपडेट कर पंजीकरण (Registration) कर सकते हैं। मेले का समय सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक रखा गया है। सरकार के अनुसार, पंजाब भर में करीब 3 लाख 15 हजार से अधिक रिटायर्ड पेंशनर्स हैं, जो इस पोर्टल की मदद से अपनी व्यक्तिगत जानकारी, पारिवारिक या फैमिली पेंशन संबंधी जानकारी और अन्य समस्याओं का समाधान ऑनलाइन करवा सकते हैं।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि इस मेले का मकसद पेंशनर्स को आसान, पारदर्शी और डिजिटल सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें और सेवाएं सीधे उनके घर तक पहुंचें।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -