Punjab Govt AD
HomeNationalShridham Express Train को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से यात्रियों...

Shridham Express Train को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से यात्रियों में दहशत का माहौल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में हाल ही में लाल किले के पास कार में ब्लास्ट हुआ था। इस घटना में 12 लोगों की मौत हो गई थी। जिसके बाद बीते दिन जम्मू-कश्मीर में पुलिस चौकी पर हुए ब्लास्ट में इंस्पेक्टर सहित 10 लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद से देशभर में सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी हो गई है। लेकिन इस बीच दिल्ली के निजामुद्दीन आने वाली श्रीधाम एक्सप्रेस में बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया।

अधिकारियों को मिले एक अलर्ट में श्रीधाम एक्सप्रेस के जरनल कोच में बम होने की खबर मिली, जिसके बाद ट्रेन की पूरी जांच की गई। बम की सूचना मिलने से यात्री भी दहशत में आ गए, हालांकि गनीमत रही कि ट्रेन में कोई बम नही मिला और जांच करने पर धमकी फर्जी निकली।

दरअसल, यह सूचना भोपाल में अधिकारियों को मिली थी। इस दौरान उन्हें कहा गया कि ट्रेन के जनरल कोच में बम है, जिसके बाद ट्रेन को मथुरा जंक्शन पर रोककर तलाशी ली गई। ऐसे में ट्रेन जब मथुरा जंक्शन पर पहुंची, तो वहां पहले से ही RPF (आरपीएफ), GRP (जीआरपी), और डॉग स्क्वायड की टीमें तैनात थीं। प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर ट्रेन के रुकते ही बम निरोधक दस्ते ने ट्रेन के जनरल कोच को बारीकी से खंगाला।

थाना RPF (आरपीएफ) प्रभारी यूके त्रिपाठी ने कहा कि भोपाल में सूचना मिलने के बाद, ट्रेन को झांसी और आगरा स्टेशनों पर भी चेक किया गया। लेकिन जांच में कोई भी संदिग्ध सामान नहीं मिला, जिसके बाद यात्रियों और अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -