Punjab Govt AD
HomeHimachalपंजाब: विधानसभा के बाहर धरने पर बैठे सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता, देखें...

पंजाब: विधानसभा के बाहर धरने पर बैठे सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। वहीं मंगलवार को पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के परिजन विधानसभा के बाहर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। उनके साथ कांग्रेस के विधायक भी धरने पर बैठे। परिजनों का कहना है कि गोल्डी बराड़ पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। परिजनों ने कहा कि उन्हें अभी तक इंसाफ नहीं मिला। परिजनों का कहना है कि अब हम नहीं हटेंगे, भले ही पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर ले। मूसेवाला के माता-पिता ने कहा कि आज का धरना सरकार को जगाने के लिए है। 11 महीने से इस मामले में कुछ नहीं हुआ। 

उन्होंने कहा कि मामले की सीबीआई की जांच होनी चाहिए। गोइंदवाल जेल में हुई घटना पर उन्होंने कहा कि सबूत मिटाने की कोशिश की जा रही है। जो उनके बेटे को मारने आए थे, उनमें से केवल एक उसे जानता था बाकी तो किराए के लोग थे। परिजनों ने कहा कि जो लोग हत्या के पीछे हैं, उनके नाम वे पुलिस को दे चुके हैं, अब पुलिस को उन पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। परिजनों ने कहा कि अब उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। परिजनों का कहना है कि पुलिस और प्रशासन की तरफ से जो कार्रवाई होनी चाहिए थी, वह नहीं हुई। मूसेवाला के पिता ने कहा कि मैं क्या गलत कर रहा हूं, क्या मुझे अपने बेटे का केस नहीं लड़ना चाहिए। मुझे 18, 24 और 27 तारीख को धमकी दी गई थी कि मुझे 25 अप्रैल से पहले मार दिया जाएगा…मैं सरकार से कहना चाहता हूं, मेरी सुरक्षा वापस ले लो, लेकिन मैं लड़ाई जारी रखूंगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -