Punjab Govt AD
HomePunjabLudhianaपंजाब : मामूली बात को लेकर व्यक्ति ने युवक पर किए खंजर...

पंजाब : मामूली बात को लेकर व्यक्ति ने युवक पर किए खंजर से कई वार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियाना :  पुरानी रंजिश के चलते सोमवार को एक युवक पर खंजर से हमला कर उसे बुरी तरह से गोद दिया। व्यक्ति पर शरीर के अलग अलग हिस्सों में 7 वार किए गए। देर रात युवक को लुधियाना के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया था। डॉक्टरों ने करीब 30 टांके लगाकर उसके जख्म भरे। मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम में दी थी। जानकारी के अनुसार ये वारदात हंबड़ा रोड पर स्थित प्रताप सिंह वाला इलाके के बसंत नगर में हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही थाना पीएयू की पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंच गई थी। जख्मी हुए जरनैल सिंह ने बताया कि वह पेशे से मजदूर है। मजदूरी से वह उसका सारा घर का खर्च चलता है।

करीब एक साल पहले उसकी इलाके के युवक के साथ झगड़ा हुआ था। जिसके बाद उनका पंचायती राजीनामा हुआ था। राजीनामे के बाद अक्सर उक्त युवक उससे रंजिश रखने लगा था। सोमवार की रात वह घर के सैर कर रहा था। तभी उक्त युवक उनके घर के बाहर बाइक लेकर पहुंचा और उस पर खंजर से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उसके मुंह, हाथ, कंधे, पेट व छाती पर कुल 30 टांके लगे हैं। जिसके बाद राहगीरों की मदद से उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। आज मामले में पीड़ित के बयानों के आधार पर केस दर्ज करेगी

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -