Punjab Govt
HomePunjabKapurthalaPunjab News: 15,000 रुपए रिश्वत लेते पंचायत सचिव गिरफ्तार, BDPO मौके से...

Punjab News: 15,000 रुपए रिश्वत लेते पंचायत सचिव गिरफ्तार, BDPO मौके से फरार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने कपूरथला जिले के गांव झल्ल बींबड़ी के पंचायत सचिव परमजीत सिंह को 15,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस मामले का सह-दोषी, कपूरथला का ब्लॉक विकास एवं पंचायत अधिकारी (बी.डी.पी.ओ.) हरदयाल सिंह गिरफ्तारी से बचकर मौके से फरार होने में सफल हो गया।

विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ्तारी गांव झल्ल बींबड़ी के एक निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर की गई है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि बी.डी.पी.ओ. और पंचायत सचिव दोनों ने गांव की एक गली के निर्माण से संबंधित लागत का भुगतान करने के लिए बैंक चेक जारी करने के बदले 20,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी।

प्रारंभिक जांच के बाद विजीलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और पंचायत सचिव को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 15,000 रुपये रिश्वत लेते हुए काबू कर लिया। जबकि बी.डी.पी.ओ. मौके से फरार हो गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ विजीलेंस ब्यूरो पुलिस थाना जालंधर में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -