Punjab Govt AD
HomeHimachalराजकीय महाविद्यालय ऊना में राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर गोष्ठी का आयोजन 

राजकीय महाविद्यालय ऊना में राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर गोष्ठी का आयोजन 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित : राजकीय महाविद्यालय ऊना में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के संबंध में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी मे हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के कुलपति प्रोफ़ेसर एस पी बंसल ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की।उन्होंने ऊना जिला के विभिन्न महाविद्यालयों से आए प्राचार्य एवं वरिष्ठ प्राध्यापकों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की व महत्वपूर्ण जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को आगामी सत्र से लागू कर दिया जाएगा और विश्वविद्यालय इसको बेहतर ढंग से लागू करने के लिए विभिन्न स्तर पर प्रयासरत है।विभिन्न महाविद्यालयों से आए प्राध्यापकों ने कुलपति को रूसा की खामियों से भी अवगत करवाया ताकि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करते समय उन खामियों की पुनरावृति न हो।सभा के आरंभ में राजकीय महाविद्यालय ऊना की राष्ट्रीय शिक्षा नीति के समन्वयक प्रोफेसर पुनीत कंवर ने कुलपति महोदय व विभिन्न महाविद्यालयों से आए प्राचार्य एवं प्राध्यापकों का अभिनंदन किया व कार्यवाहक प्राचार्य प्रोफेसर सत्यदेव भारद्वाज ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -