HomeInternationalOracle कंपनी पर भड़के कर्मचारी, Social Media पर Viral हुआ Manager का...

Oracle कंपनी पर भड़के कर्मचारी, Social Media पर Viral हुआ Manager का पोस्ट

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

टेक्नोलॉजी: Oracle ने हाल ही में बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी की है। इस फैसले ने दुनियाभर में लगभग 30,000 कर्मचारियों को प्रभावित किया है। छंटनी का कारण कंपनी की लागत कम करना और अपने नए बिजनेस प्लान के अनुरुप खुद को ढालना बताया गया है। ऐसे समय में कर्मचारियों के लिए अचानकर नौकरी खोना न सिर्फ आर्थिक बल्कि मानसिक रुप से बहुत ही चुनौतीपूर्ण हो सकता है परंतु अब इसी बीच कंपनी के एक कंपनी के एक कर्मचारी का सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल हो गया है। एक ओर नौकरी जाने से जहां लोग टेंशन में होते हैं। वहीं कर्मचारी ने ऐसा मजेदार पोस्ट किया है। जिसने लोगों का ध्यान खींचा और उन्हें हंसने के साथ-साथ सोचने पर भी मजबूर कर दिया। यह पोस्ट Claire Fontenot का है जो Oracle में प्रोडक्ट डेवलेपमेंट की सीनियर टेक्निकल प्रोग्राम मैनेजर थी।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट

क्लेयर फोंटेनोट ने छंटनी की खबर मिलते ही अपने मन में पहली प्रतिक्रिया व्यक्त की है। इसके तुरंत बाद उन्होंने खुद को संभाला और इसे हल्के फुल्के अंदाज में देखा। उन्होंने कहा कि अब उन्हें सुबह देर तक सोने और आराम करने का मौका मिलेगा।

क्लेयर ने अपनी पोस्ट में लिखा कि – नौकरी खोना आसान नहीं होता और यह स्वीकार करना भी थोड़ा मुश्किल हो सकता है। अब वो नौकरी ढूं रही है लेकिन इसके बाद उन्होंने इस समय को खुद के लिए ब्रेक का मौका मान है। उनका कहना था कि लाइफ में ऐसे मौके बहुत कम आते हैं। जब इंसान रुक कर खुद के बारे में अपने भविष्य के बारे में सोच सके।

लोगों पर हुआ असर

क्लेयर के इस नजरिए से यह पता चलता है कि मुश्किल समय में नए अवसरों के लिए खुल सकता है। उन्होने इस डर की जगह एक नई शुरुआत के रुप में देखा गया है। उनका यह पॉजिटिव रवैया सोशल मीडिया पर लोगों के लिए प्रेरणा बन गई है। कई यूजर्स उनकी शांति और पॉजिटिव सोच की ओर की और कहा कि ऐसे समय में यह रवैया हर किसी में नहीं होता। कुछ लोगों ने लिखा कि क्लेयर ने बताया है कि कठिनाईयों में कैसे मजबूत संतुलित रहना चाहिए।

बताया गया कि जिन कर्मचारियों की नौकरी गई है। उन्हें करीबन 6 बजे ईमेल के जरिए इसकी जानकारी दी गई है। ईमेल में यह लिखा गया था कि कंपनी ने अपनी वर्तमान जरुरतों के अनुसार, कुछ पदों को खत्म करने का फऐसला लिया है। यह खबर कई कर्मचारियों का सेवरेंस पैकेज देने की बात भी कही है। इसमें कुछ हफ्तों का बेसिक वेतन और हर साल की सेवा के अनुसार, एक्स्ट्रा वेतन शामिल था। यह आर्थिक मदद कर्मचारियों को नई नौकरी खोजने तक राहत देने के लिए दी जा रही थी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -