Punjab Govt
HomeHimachalBaddiहरिपुर साहिब मेले के लिए रविवार से वन वे किया ट्रैफिक

हरिपुर साहिब मेले के लिए रविवार से वन वे किया ट्रैफिक

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

रविवार को भी भारी संख्या में लोगों ने  गुरूद्वारे में टेका मत्था

जगह जगह लगे लंगर

बरोटीवालासचिन बैंसल: दून के हरिपुर स्थित दो दिवसीय लोहड़ी मेला में श्रद्धालु  रविवार से आने  शुरू हो गये है। रविवार को भारी संख्या में स्थानीय बाहरी राज्यों के लोगो ने गुरूद्वारा में मत्था टेका।  इसके अलावा यहां पर बाहरी राज्यों के लोग लंगर भी लगाते है। यहां दूध, गर्म चार व पकौड़े, जलेबी, आलु की टिक्की, बर्गर व दाल चावल के लंगर सोमवार सुबह से चालू हो  जाएंगे। सभी लोगों ने रविवार को सड़क किनारे टेंट लगा कर तैयारियां शुरू कर दी है।

मेले में पहले दिन सोमवार को गुरुद्वारा परिसर में लोहड़ी  जलाई जाएगी। जिसमें सभी श्रद्धालु तिल, रेवड़ी, गजक, मुगफली से अग्नि की पूजा करेंगे। मंगलवार को संक्राति के दिन के यहां पर खिचड़ी बनाई जाएगी। जिसे सभी भक्त प्रसाद के रूप में ग्रहण करेंगे। मेले में इस बार बाहरी राज्यों से लाखों भक्तों केआने की उम्मीद है। पुलिस प्रशासन ने इसके लिए 60 पुलिस कर्मियों को तैनात किया है। इसके अलावा गुरद्वारा के सेवादार भी दिन रात सेवा देंगे। पुलिस कमर्चारी मेला परिसर में तैनात रहेगे। साथ ही यातायात को सुचारू करने के लिए हमेशा  तैनात रेंगे।

लोगों की सहुलियत के देखते हुए बरोटीवाला पुलिस ने गुरूद्वारा के जाने वाले रास्ते को रविवार से ही वन वे कर दिया है। बरोटीवाला की ओर से लोग अपने गाड़ियां लेकर जाएंगे और वापसी के लिए  कोटला मार्ग को प्रयोग किया जाएगा। कोटला मार्ग पर केवल पट्‌टा की ओर जाने वाले वाहनों को ही छोड़ा जा रहा है।

पुलिस ने मेला परिसर में पुलिस सहायता कक्ष बनाया है। जहां पर 24 घंटे पुलिस कर्मचारी तैनात रहेंगे। कानून व्यवस्था बनाए ररखने तथा जेब कतरों से बचने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। सिविर वर्दी में पुलिस को तैनात किया गया है। महिला स्टाफ भी मेले में अपनी ड्यूटी देंगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -