HomeHimachalपंजाब स्टेट कर्मचारी संगठन बीबीएमबी तलवाड़ा के पदाधिकारीयों ने मनाया मज़दूर दिवस

पंजाब स्टेट कर्मचारी संगठन बीबीएमबी तलवाड़ा के पदाधिकारीयों ने मनाया मज़दूर दिवस

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

तलवाड़ा/सोनूं:  मजदूर दिवस के उपलक्ष्य पर बीबीएमबी तलवाड़ा में मान्यता प्राप्त यूनियन पंजाब स्टेट कर्मचारी संगठन बीबीएमबी तलवाड़ा के पदाधिकारीयों द्वारा प्रधान विजय कुमार ठाकुर की अगुआई में यूनियन कार्यालय 1401-L+U, T-3c, Sec-1, और मुख्य अभियंता दफ्तर परिसर बीबीएमबी तलवाड़ा में ध्वजारोहण की रस्म अदा की गई।

तत्पश्चात मुख्य अभियंता बीबीएमबी तलवाड़ा अरुण सिधाना , एस.सी. सुरेश मान, एस.सी. अजय भारद्वाज व सभी यूनियन पदाधिकारियों द्वारा व्यास बांध शहीद स्मारक पर व्यास बांध के शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजली दी गई। 

इस के साथ ही व्यास बांध के सभी कर्मचारियों को पहिली मई (मजदूर दिवस) की बधाई दी गई। इस मौके पर उपरोक्त संगठन के पदाधिकारी: वरिष्ठ उपाध्यक्ष देसराज ठाकुर, ऐस.सी/बी.सी. फेडरेशन के अध्यक्ष करनैल सिंह, उपाध्यक्ष राजीव भारद्वाज, सचिव परमिंदर सिंह, संयुक्त सचिव रूमेल सिंह, अभिनाश ठाकुर अध्यक्ष C–lV कर्मचारी संघ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुमित कुमार ठाकुर,  कैशियर हरी सिंह ठाकुर, राजेश कुमार ऋषि चेयरमैन, सुखदेव सिंह गुग्गू, बलविंदर कुमार शर्मा और अरबल सिंह ठाकुर इत्यादि मौजूद रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -