HomeHimachalमेले को सफल बनाने के लिए धरातल पर कार्य करें अधिकारी: भुट्टो 

मेले को सफल बनाने के लिए धरातल पर कार्य करें अधिकारी: भुट्टो 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ विस क्षेत्र के ऐतिहासिक जिला स्तरीय तीन दिन तक चलने वाले पिपलू मेले को लेकर विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने जिला एवं उपमण्डल स्तर के प्रशासनिक अधिकारियों से  बैठक करके उन्हें मेले को पूर्णत सफल बनाने के आदेश दे रहे है। कुटलैहड़ के विधायक भुट्टो ने सभी प्रशासनिक अधिकारियों कर्मचारियों को साफ आदेश दिए है कि तीन दिवसीय जिला स्तरीय पिपलू मेले में कोताही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिला स्तरीय पिपलू मेला 30 मई से 1 जून तक चलेगा। मेले के तीन दिन राज्य सरकार के सीएम सूक्खू ,डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री कैबिनेट मंत्री व विधायक मेले में शिरकत करेंगे। तीन दिनों तक चलने वाले पिपलू मेले में मंच कलाकार खेल प्रतियोगिताएं व दंगल मुख्य आकर्षण रहेगा। जिला स्तरीय पिपलू मेले में किस प्रकार स्ट्रेंथ बढ़ाई जाए। उसके लिए प्रचार प्रसार बैनर पम्पलेट लगाए जाएंगे। 30 जून से शुरू हो रहे  पिपलू मेले से पहले बंगाणा बाजार से पिपलू तक सड़क पर मुख्य गेट लगेंगे और रेस्ट हाउस बंगाणा से पिपलू तक साइन बोर्ड दर्शाए जायेंगे। कलाकार व स्कूली छात्र संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।
मंच संचालन के लिए हास्य कलाकार बुलाया जाएगा और पहले से बेहतर ढंग से पिपलू मेले को करवाने के लिए विधायक देवन्द्र भुट्टो ने कमर कस ली है। बताते चलें कि जिला उना हमीरपुर ओर बिलासपुर को जोड़नें वाले पिपलू मेले को ओर ऐतिहासिक बनाने के लिए विधायक ने विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों की कमेटियां गठित करके उन्हें कार्य सौप दिए हैं। बैठने की उचित व्यवस्था पीने के लिए पानी की व्यवस्था लाईट टैंट की बेहतर व्यवस्थाओं के लिए विधायक खुद बात कर रहे है। बहीं मेले में विभागों की प्रदर्शनियां पशु मंडी व अन्य जागरूक शिविरों का भी आयोजन किया जा रहा है। भुट्टो ने कहा कि तीन दिवसीय जिला स्तरीय पिपलू मेले को लेकर सीएम सुखबिंदर सिंह सूक्खू से बात हुई है। बहीं डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री के साथ साथ सभी विधायकों मंत्रियों से भी चर्चा की गई है। जो भी अतिथि पिपलू मेले में पहुंचेंगे उनका भव्य स्वागत होगा। पिपलू मेले को ओर ज्यादा बेहतर बनाने का हमारा प्रयास है। ताकि लोकल खिलाड़ियों व कलाकारों को पिपलू मेले का मंच प्रदान हो सके और हर कोई अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सके। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -