Punjab Govt
HomeBreaking Newsसंपूर्ण समाधान दिवस पर लूडो खेलते नजर आए अधिकारी, वीडियो वायरल

संपूर्ण समाधान दिवस पर लूडो खेलते नजर आए अधिकारी, वीडियो वायरल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

हापुड़ : जिले में आज तीनों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जहां अधिकारीयों ने लोगों की समस्याओं को सुना। वहीं, धौलाना तहसील सभागार की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है जिसमें समाधान दिवस के दौरान एक अधिकारी मोबाइल में लूडो खेलते हुए नजर आए। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल, शनिवार सुबह 10 बजे से जिले की तीनों तहसीलों में समाधान दिवस का आयोजन किया गया था। धौलाना तहसील सभागार में भी एडीएम न्यायिक की अध्यक्षता में समाधान दिवस शुरू हुआ था।

इस दौरान जिले के एडिशनल एसपी और धौलाना एसडीएम भी वहां मौजूद थे और लोग अपनी शिकायतों का निस्तारण कराने के लिए अधिकारियों के समक्ष पहुंचे। फरियादियों ने अधिकारियों से शिकायतों के निस्तारण की गुहार लगाई। इसी दौरान संपूर्ण समाधान दिवस में एक अधिकारी को मोबाइल में लूडो खेलते हुए किसी ने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लोग सोशल मीडिया पर विभिन्न टिपणियां कर रहे है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -