Punjab Govt AD
HomeNationalExpress ट्रेन में अब यात्रियों को मिलेगी ये सुविधा, इस तरह कर...

Express ट्रेन में अब यात्रियों को मिलेगी ये सुविधा, इस तरह कर पाएंगे इस्तेमाल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: रोज करोड़ों लोग ट्रेन का सफर करते हैं। बस से ज्यादा आरामदायक ट्रेन की यात्रा होती है और इसमें यात्रियों को काफी सहुलियत भी मिलती है। इसी वजह से ज्यादातर लोग ट्रेन में सफर करना पसंद करते हैं। लंबी दूरी की ट्रेन यात्रा में सबसे बड़ी दिक्कत यह आती है कि खाने का इंतजाम अच्छे से नहीं हो पाता। कई बार यात्री स्टेशन से जल्दबाजी में कुछ भी उठा लेते हैं और कई बार वह सिर्फ डिब्बे वालों पर ही निर्भर रहते हैं। इसी कारण ट्रेन में सफर आरामदायक होने के बाद भी खाने को लेकर लोगों के मन में कई तरह की परेशानियां बनी रहती हैं।

अब धीरे-धीरे यात्रियों की परेशानियां कम हो सकती हैं। ट्रेन के यात्रियों के लिए ऐसा कदम उठाया जा रहा है जिससे सफर आसान और सुविधाजनक बन जाएगा। इससे न सिर्फ यात्रियों की खाने की परेशानी दूर होगी बल्कि सफर का मजा पहले भी ज्यादा आएगा। अब यात्रियों को खाने के लिए स्टेशन से उतरने या फिर किसी और पर निर्भर रहने की जरुरत भी नहीं होगी। यात्रियों को सीट पर ही उनका मनपसंद खाना मिल जाएगा। इसके लिए अब रेलवे की ओर से नई व्यवस्था शुरु की गई है। अब एक्सप्रेस ट्रेन में सफर करने वाले लोगों को बहुत फायदा होगा।

यात्रियों को मिलेगा मेन्यू

जो लोग अपने परिवार या फिर बच्चों के साथ यात्रा करेंगे उन्हें बिना सीट से उठे हुए खाना मिलेगा। सिर्फ खाने का ऑर्डर करके वह इस सुविधा का फायदा उठा पाएंगे। इस सुविधा का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि यात्री खुद अपनी पसंद के अनुसार, मेन्यू देख पाएंगे और तय कर पाएंगे कि उन्हें क्या खाना है और क्या नहीं।

यात्रियों के पास खाना ऑर्डर करने के कई ऑप्शन होंगे। उन्हें अब ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। यात्रियों को पूरी सुविधा देने के लिए इसमें कई रेस्ट्रोरेंट और फूड पार्टनर भी जोड़ दिए गए हैं। इससे सफर के दौरान उनके लिए अलग-अलग तरह के खाने के ऑप्शन भी होंगे।

ऐसे कर सकते हैं इस्तेमाल

ई-कैटरिंग का इस्तेमाल यात्री https://www.ecatering.irctc.co.in/ पर जाकर कर सकते हैं। इसके अलावा 1323 नंबर पर कॉल करके भी खाना मंगवा सकते हैं। यदि वेबसाइट से ऑर्डर करना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और पीएनआर नंबर की जरुरत पड़ेगी। ऑर्डर के बाद खाना यात्रियों को सीट पर ही मिलेगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -