जयपुरः राजस्थान में गैस सिलेंडर को लकेर एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां अब रसोई गैस सिलेंडर राशन की दुकान पर मिलने की कवायद शुरू हो जाएगी, इस नए काम को लेकर इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग को एक प्रस्ताव भेजा है, जिसमें सिलेंडर दुकानों पर बेचने की पेशकश की गई है। इस प्रस्ताव को देखते हुए खाद्य और आपूर्ति विभाग ने सभी जिला रसद अधिकारियों को पत्र लिखकर उनके यहां संचालित दुकानों के संचालकों से प्रस्ताव मांगे हैं, जल्द ही इस पर विचार विमर्श किया जाएगा।
आपको बता दें कि राशन की दुकानों पर सिर्फ 2 और 5 किलोग्राम के सिलेंडर मिलेंगे। राशन की इन दुकानों पर गैस सिलेंडर के लिए सभी राशन डीलरों को इन सिलेंडर की बिक्री पर कमीशन मिलेगा, जिसमें 5 किलो सिलेंडर के लिए 31 रुपए और 2 किलो सिलेंडर के लिए 15 रुपए कमीशन दिया जाएगा।
इस योजना के तहत सबसे ज्यादा फायदा दूसरे राज्यों से आए प्रवासी श्रमिकों और स्टूडेंट्स को मिलेगा, क्योंकि उनके पास कनेक्शन की सुविधा कम होती हैं। इस योजना के तहत प्रवासी श्रमिकों और स्टूडेंट्स को कोई भी सरकारी आईडी कार्ड से कनेक्शन दिया जाएगा।
