HomeHimachalहिमाचल में एक भी विकास कार्य नहीं, प्रदेश में विकास ठप :...

हिमाचल में एक भी विकास कार्य नहीं, प्रदेश में विकास ठप : कंवर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना /सुशील पंडित: कांग्रेस सरकार को बने लगभग 1 वर्ष होने वाला है पर अभी तक एक भी विकास कार्य हिमाचल प्रदेश में शुरू नहीं हो पाया है, जवाब दे कांग्रेस ? यह सवाल भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कांग्रेस नेताओं से पूछा।

उन्होंने कहा कि जब से कांग्रेस सरकार हिमाचल प्रदेश में आई है तब से वह अपनी एक उपलब्धि गिना दे? भाजपा सीधा-सीधा पूछना चाहती है कि हिमाचल प्रदेश में आज तक हिमाचल प्रदेश सरकार ने क्या किया है? कांग्रेस सरकार जब प्रचार में उतरती है तो बड़े-बड़े वादे भी करती है और गुणगान भी करती है, पर वर्तमान समय में ऐसी क्या परिस्थितियां आ गई कि हिमाचल प्रदेश में विकास ठप्प पड़ा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के समय हिमाचल प्रदेश में विकास की गति तेज थी और जब से कांग्रेस की सरकार प्रदेश में आई है तब से विकास की गति पर विराम लग चुका हैं। हिमाचल प्रदेश की सड़कों की हालत खराब है। कोई बड़ी योजना हिमाचल प्रदेश में इस सरकार ने शुरू नहीं करी है। किसी भी प्रकार की जनकल्याण योजना यह सरकार लाने में विफल साबित हुई है।

केवल मात्र यह सरकार अपने सुख के लिए काम कर रही है। सरकार केवल कांग्रेस के नेताओं को सरकार में एडजस्ट करने का प्रयास कर रही है। ऐसा प्रतीत होता है कि वर्तमान सरकार को जनता से कोई लेना-देना नहीं है, किस प्रकार से केंद्र की नीतियों को प्रदेश में लागू करना उसके ऊपर भी कोई काम होता नहीं दिखाई दे रहा है, भाजपा साफ शब्दों में कहना चाहती है कि यह सरकार विकास विरोधी है और इस सरकार के नेताओं में विकास को लेकर इच्छा शक्ति समाप्त होती दिखाई दे रही है।

कांग्रेस के नेता यह बताएं कि अभी तक कौन सी ऐसी एक योजना है जो इन्होंने स्वयं विकास की दृष्टिकोण से हिमाचल प्रदेश में शुरू करी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -