ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के तहत पडते राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक मॉडल पाठशाला थाना कलां में चल रहे एनसीसी नौसेना के वार्षिक शिविर के नौवें दिन की शुरूआत कैडेट्स ने शारीरिक व्यायाम एवं फिटनेस गतिविधियों के साथ की। इसके उपरान्त कैडेट्स ने भारतीय सेना के साइकलिंग अभियान जो कि पटियाला से बांदल वैली चम्बा तक जा रहा है का कैम्प परिसर में स्वागत किया। कैप्टन नवजोत सिंह एयर डिफेंस 145 एस.पी. की अध्यक्षता में 17 सदस्यीय दल इस साइकलिंग अभियान का संचालन कर रहा है।

कैप्टन नवजोत सिंह ने कैडेट्स को बताया कि किस प्रकार भारतीय सेना में प्रवेश पाया जा सकता है। इसकी पत्रिकाएं भी कैडेटस को इन्होने प्रदान की। कैम्प कमांडेंट कमांडर देवाशीष गुहा ने कैडेट्स को अपने सम्बोधन में बताया कि भारतीय सेना में प्रवेश पाने के लिए कैडेट्स में अनुशासन, लग्न, धैर्य एवं शारीरिक फिटनेस के महत्व के बारे में जानकारी दी। नौसेना के मुख्य प्रशिक्षक भरत भूषण ने कैडेट्स का साक्षात्कार लिया जिससे कि इन कैडेट्स में से बैस्ट कैडेट का चुनाव होना है इस प्रक्रिया को पूरा किया।