Loading...
Punjab Govt
HomeBreaking NewsNIA ने करीब दर्जन भर जगहों पर की छापेमारी

NIA ने करीब दर्जन भर जगहों पर की छापेमारी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने प्रतिबंधित संगठन पीएफआई के खिलाफ एक्शन लेते हुए देश में दर्जनों जगहों पर छापेमारी की है। इसमें उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र और दिल्ली जैसे राज्य भी शामिल है। पीएफआई को पिछले साल आतंकवाद विरोधी गैरकानूनी गतिविधियां अधिनियम के तहत बैन कर दिया गया था। सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि ये छापेमारी केस नंबर 31/2022 के तहत की गई है। ये मामला पीएफआई, उसके नेताओं और कैडरों की हिंसक और गैर कानूनी गतिविधियों में शामिल होने से जुड़ा हुआ है। मामले से जुड़े सभी आरोपी पटना के फुलवारी शरीफ इलाके में हिंसक और गैरकानूनी गतिविधियों के उद्देश्य से इकट्ठा हुए थे।

 दिल्ली के थाना हौज काजी इलाके के बल्ली मारान, राजस्थान के टोंक समेत कई ठिकाने, तमिलनाडु के मदुरै, उत्तर प्रदेश के बाराबंकी, लखनऊ, बहराइच, सीतापुर और हरदोई में रेड मारी है। लखनऊ के मदेगंज के बड़ी पकरिया इलाके में एजेंसी ने छापेमारी की । उधर एनआईए ने मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई और महाराष्ट्र के कई जिलों में लगभग 5 स्थानों पर छापेमारी की। एनआईए की टीम ने अब्दुल वाहिद शेख के विक्रोली स्थित आवास के अलावा भिवंडी, मुंब्रा और महाराष्ट्र के कई अन्य जिलों में भी तलाशी ली। एजेंसी ने अब्दुल वाहिद शेख नाम के शख्स के विक्रोली स्थित आवास पर भी तलाशी ली। 7/11 ब्लास्ट मामले में वाहिद शेख को बरी कर दिया गया था। सूत्रों ने बताया कि एनआईए ने पीएफआई के लिए संदिग्ध अभियानों और धन उगाही गतिविधियों में शामिल होने के संदेह के कारण अलग-अलग जगहों से लगभग 7 से 10 व्यक्तियों को हिरासत में लिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page