- Advertisement -
HomeNew Delhiकांग्रेस को बड़ा झटकाः बागी 6 विधायक भाजपा में हुए शामिल

कांग्रेस को बड़ा झटकाः बागी 6 विधायक भाजपा में हुए शामिल

शिमलाः अयोग्य ठहराए गए कांग्रेस के बागी छह विधायक राजेंद्र राणा, सुधीर शर्मा, रवि ठाकुर, इंद्रदत्त लखनपाल, देवेंद्र भुट्टो और चैतन्य शर्मा भाजपा में शामिल हो गए हैं। शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की मौजूदगी में सभी बागी भाजपा में शामिल हुए। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि अयोग्य ठहराए इन विधायकों की गुरुवार रात भाजपा हाईकमान के साथ हुई बैठक में इस पर सहमति बनी थी।  बैठक में राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल मौजूद थे। बागी विधायकों ने भाजपा से बातचीत के लिए राणा को अधिकृत किया।

पार्टी सूत्रों के अनुसार मुलाकात में अयोग्य घोषित विधायकों की सुप्रीम कोर्ट में याचिका वापसी, भाजपा में ज्वाइनिंग और भविष्य की सियासत को लेकर गहन चर्चा हुई। पार्टी सूत्रों के अनुसार भाजपा जल्द लोकसभा चुनाव के लिए कांगड़ा व मंडी और विधानसभा उपचुनाव के लिए छह प्रत्याशी घोषित कर सकती है।  इस बारे में राजेंद्र राणा ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से हुई मुलाकात के बाद सबकुछ तय हो गया।  विधानसभा अध्यक्ष के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका वापस लेने में कोई कानूनी अड़चन नहीं है। वहीं, तीन निर्दलियों के भी जल्द  भाजपा का दामन थामने के आसार हैं। जयराम ठाकुर निर्दलियों को लेकर नई दिल्ली गए थे। आज शाम को 7:00 बजे सभी शिमला लाए जाएंगे।

भाजपा की ऐसी योजना है। जानकारी के अनुसार कांग्रेस के छह बागी और तीन निर्दलीय विधायक पीटरहॉफ शिमला पहुंचाए जाएंगे। सुधीर शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का कोई विजन नहीं है। कांग्रेस सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी की आलोचना करती है। राजेंद्र राणा ने कहा कि जब से राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी, उनकी सुनवाई नहीं हुई। सरकार की ओर से युवाओं को रोजगार सहित अन्य मुद्दों पर गौर नहीं किया। उधर, बागियों के भाजपा में शामिल होने के बाद सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा- आयाराम-गयाराम और धनबल की राजनीति करने वालों ने देवभूमि के जनादेश से धोखा करके आज अपना ठिकाना चुन लिया। आज वे उनके साथ बैठे हैं जिन्होंने ओपीएस मांगने पर कर्मचारियों का मजाक उड़ाया। जिन्होंने पेपर लीक घोटाला किया और युवाओं के रिजल्ट लटकाए। जो अपने फायदे के लिए महिलाओं के विरोध में खड़े हो गए, जिन्होंने देवभूमि के आदर्श व मूल्यों को अपनी बेईमानी व खरीद-फरोख्त वाली राजनीति से कुचला। लेकिन, लोकतंत्र में जनता जनार्दन है। पैसों के लिए अपना ईमान बेचने वाले, जनता का प्यार और समर्थन पैसों से नहीं खरीद सकते। जनता जवाब देगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read

- Advertisement -

You cannot copy content of this page