सिडनी: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा सिडनी टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठे हैं। ऐसे में उनकी जगह जसप्रीत बुमराह के हाथ में कप्तानी सौंपी है। बुमराह ने टॉस के समय कहा कि रोहित ने खुद को बाहर कर लिया है। वैसे मैच से एक ही पहले ही संकेत मिल गए थे कि रोहित बाहर बैठेंगे। वहीं रोहित के बाहर बिठाए जाने को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू का बयान सामने आया है। वीडियो जारी करके नवजोत सिद्धू ने कहा कि आज भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को प्लेइंग इलेवन से बाहर बिठा दिया गया। मैनेजमेंट के इस फैसले से सिद्धू काफी नाराज दिखे।
Australia के खिलाफ टेस्ट मैच में Rohit Sharma के बाहर होने पर भड़के Navjot Sidhu
more info :https://t.co/Ipw9qJmTnU #RohitSharma #NavjotSidhu #IndiaVsAustralia #CricketNews #Konstas #MadhaGajaRaja pic.twitter.com/gp6QzYEfbg
— Encounter India (@Encounter_India) January 3, 2025
उन्होंने कहा कि कप्तान फार्म में है या नहीं है यह मैटर नहीं करता, यह गलत मैसेज है। कप्तान कोई ऑप्शन नहीं है कि जो टीम के हित के लिए ऑप्टआउट कर लें। मुझे लगता है कि चाहे उसे बाहर बिठाया गया है या उसका टीम के पास ऑप्शन हो, लेकिन मैनेजमेंट कैप्टन को बाहर नहीं बिठा सकती, यह फैसला मैनेजमेंट का गलत है। जिसके टीम बनाई हो, विश्वास जगाया हो और प्रत्येक खिलाड़ी में जोश पैदा किया हो, ऐसे कप्तान को बाहर बिठाना गलत है। सिद्धू ने इस फैसले को गलत करार दिया है। दरअसल, प्रेस कॉन्फ्रेंस में हेड कोच गौतम गंभीर से सवाल हुआ था कि क्या रोहित खेलेंगे? इसपर उन्होंने कहा था कि पिच को देखने के बाद फैसला होगा। भला कप्तान कब से पिच के हिसाब से बाहर होने लगा।
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने साल 2024 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। वर्ल्ड कप जीतने के बाद जिस खिलाड़ी को भारतीय फैंस ने एक महान खिलाड़ी का दर्जा दिया था। आज उसी खिलाड़ी का टेस्ट करियर खतरे में आ गया है। ऐसा लग रहा है कि टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके रोहित शर्मा जल्द ही टेस्ट क्रिकेट से भी संन्यास ले सकते हैं। रोहित शर्मा टेस्ट फॉर्मेट में टीम इंडिया के कप्तान हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया लगातार फ्लॉप होने के कारण उन्होंने 5वें टेस्ट मैच में खुद को रेस्ट दे दिया। हर भारतीय फैन के लिए यह एक बड़ा झटका रहा। इन सब के बीच रोहित शर्मा न सिर्फ प्लेइंग 11 से बाहर हुए हैं बल्कि वह भारतीय टीम के स्क्वाड से भी बाहर हो गए हैं।
रोहित शर्मा के लिए साल 2024 काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप जीता। इसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया ने 2-0 से जीत हासिल की, लेकिन रोहित शर्मा उस सीरीज में फ्लॉप रहे। इसके अलावा रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-0 से हार का सामना करना पड़ा। इस सीरीज में भी रोहित शर्मा बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं कर सके। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया में उन्होंने 5 पारियों में सिर्फ 31 रन बनाए हैं। ऐसे में लग रहा है कि टेस्ट क्रिकेट में रोहित शर्मा का अंत काफी नजदीक है। वह बेहद खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं।