- Advertisement -
HomeNationalआग लगने से जिंदा जले 4 बच्चे, मची चीख-पुकार

आग लगने से जिंदा जले 4 बच्चे, मची चीख-पुकार

चाईबासाः झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना अंतर्गत गीतिलिपि गांव में पुआल से आज घर में लगी आग की चपेट में आकर चार बच्चों की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों में चीख पुकार मच गई। वहीं घटना की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दे दी गई। मौक पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, लेकिन बच्चे अंदर बुरी तरह से झुलस गए। दूसरी ओर बुरी तरह जले चारों बच्चों के शवों को निकाला गया। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है। चारों बच्चे घर में पुआल में खेल रहे थे। बताया जा रहा हैकि मृतक बच्चों में अर्जुन चातार का 5 साल का बेटा प्रिंस चातार, चंद्रमोहन सिंकू का 5 साल बेटा साहिल सिंकू, सुखराम सुंडी का 2 साल का लड़का रोहित सुंडी और एक 5 साल की लडकी भूमिका सुंडी शामिल हैं।

दरअसल, घटना के दौरान गांव की एक महिला बिरंग गगराई पानी लेने आई थी, इस दौरान उन्होंने देखा कि पुआल घर में आग लगी हुई है और उसमें बच्चे जल रहे हैं। यह देखकर बच्चों को निकालने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक चारों बच्चों की जलकर मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी होते ही गांव में लोगों की भीड़ जमा हो गई जैसे-तैसे लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन पुआल सुखा होने के कारण ग्रामीण उसमें नाकाम रहे। तत्काल इसकी जानकारी प्रशासन को दी गई। घटना की जानकारी होते ही तत्काल घटनास्थल में एसडीओ महेन्द्र छोटन उरांव, इंस्पेकर बासुदेव मुंडा, सीओ मनोज कुमार मिश्रा, बीडीओ सत्यम कुमार , थाना प्रभारी संजय सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे हैं।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि बच्चे अक्सर आसपास और पुआल घर में रोजाना खेलते थे। खेल-खेल में ही किसी कारण से आग लग गई, जिससे घटनास्थल पर ही चारों बच्चों की मौत हो गई है। हालांकि, इस मामले को लेकर पुलिस जांच करने में लग गई। वहीं आग को बुझाने के लिए अग्निशमन विभाग की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंचकर आग को बुझाने का प्रयास कर रही है। मृतक बच्चों में 2 की मां जंगल गई हुई हैं, जबकि अर्जुन चातार और सुखराम सुंडी भुवनेश्वर काम करने गए हुए हैं। एक साथ चार मासूमों की मौत की खबर से गांव में मातम पसर गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read

- Advertisement -

You cannot copy content of this page