Punjab Govt AD
HomeBreaking Newsआज से आम लोगों के लिए शुरू हुई नमो भारत

आज से आम लोगों के लिए शुरू हुई नमो भारत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली :  दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर में देश की पहली रैपिड रेल पटरी पर दौड़नी शुरू हो गई है। आज इस ट्रेन के सफर का पहला दिन है। कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11:15 बजे इस ट्रेन का उद्घाटन किया था 17 किलोमीटर लंबे पहले खंड पर रैपिडएक्स ट्रेनें आज, 21 अक्टूबर सुबह 6 बजे से आम लोगों के लिए शुरू हो गई है, जो रात 11 बजे के बीच चालू रहेंगी शुरुआत में ट्रेनें हर 15 मिनट में उपलब्ध होंगी, हालांकि भविष्य में आवश्यकता के आधार पर इसमें बदलाव हो सकते है। आइए जान लेते हैं कि इस रैपिड रेल का किराया कितना है, रूट क्या है और इसमें कितनी सुविधाएं हैं

बात दें दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर 82 किमी लंबा है हालांकि अभी ट्रेन सिर्फ 17 किलोमीटर तक के रूट पर शुरू हुई है। गाजियाबाद, मुरादनगर और मोदिनगर से होते हुए कम से कम 1 घंटे में यह दिल्ली से मेरठ तक का सफर तय कर लेगी। फिलहाल यह ट्रेन साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक 17 किलोमीटर के रूट पर ही चलेगी। यह इस ट्रेन का पहला चरण है जिसमें पहले साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई और दुहाई डिपो स्टेशन यानी कुल 5 स्टेशन बनाए गए है। रैपिडएक्स के स्टेंडर्ड क्लास में किराया 20 रुपये से शुरू होगा।

वहीं प्रीमियम क्लास में यह टिकट 40 रुपये होगा। स्टेंडर्ड क्लास में साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक का किराया 50 रुपए जबकि प्रीमियम क्लास में इसी दूरी तक साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक का किराया 100  रुपये होगा। एनसीआरटीसी ने कहा कि 90 सेमी से कम हाइट वाले बच्चे मुफ्त में यात्रा कर सकेंगे और यात्री इसमें अपने साथ 25 किलो तक के सामान को साथ ले जा सकेंगे। इसकी टिकट आपको मेट्रो की तरह ही मिलेगी। यानी कि आप काउंटरों, टिकट वेंडिंग मशीनों से टिकट खरीद सकते है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -