जोधपुर : मुंबई पुलिस ने एक ड्रग फैक्ट्री पर रेड करने का मामला सामने आया है। इसमें करीब 104 करोड़ की ड्रग्स का उत्पादन हो रहा था। रविवार को मुंबई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जोधपुर के मोगड़ा स्थित इस फैक्ट्री से लगभग 68 MD पकड़ी है। मुंबई पुलिस के जॉइंट कमिश्नर सत्यनारायण चौधरी की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।

जानकारी के अनुसार मुंबई में सप्लाई हो रही ड्रग्स का कनेक्शन जोधपुर से होने का इनपुट था। इस जानकारी में मोगड़ा से गुडा रोड जाने वाले रास्ते में एक फैक्ट्री का अपडेट मिला था। इसके बाद मुंबई पुलिस एक्टिव हुई और यहां पर कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
इसके साथ ही यहां 4 अन्य फैक्ट्रियों पर कार्रवाई जारी है। फिलहाल लोकल पुलिस को भी अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, इस फैक्ट्री का संचालन मोगड़ा निवासी भारमल जाट (40) कर रहा था। अब तक 104 करोड़, 25 लाख 70 हजार का माल जब्त किया गया है।