चंडीगढ़ः राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू ने जनता से सीधे जुड़ने के लिए भारत का पहला AI-इनेबल्ड वेब पोर्टल लॉन्च किया है। सांसद सतनाम सिंह संधू ने बताया कि जनता की राय, सुझाव और शिकायतों को इकट्ठा करने और उनके प्रभावी समाधान करने के लिए वेब पोर्टल लॉन्च किया है। इसमें केंद्रीय बजट 2026-27 के लिए जनता से सुझाव मांगे गए है। संसद में शीर्ष प्रदर्शन करने वाले सांसद के रूप में उभरे सतनाम सिंह संधू, राज्यसभा कार्यकाल के पहले 2 सालों में प्रभावशाली रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों, प्रवासियों, किसानों, शिक्षा, टेक्नोलॉजी, स्किलिंग के साथ चंडीगढ़ और पंजाब में इंफ्रा डेवलपमेंट के मुद्दों पर लगातार वह आवाज़ उठाते रहे है।
उन्होंने 2 सालों में राज्यसभा में 4 प्राइवेट मेंबर बिल 41 केंद्रीय मंत्रालयों से जुड़े 150 सवाल और 35 चर्चाओं में हिस्सा लेकर सक्रिय भागीदारी प्रदर्शित की। जिसमें जल प्रदूषण, ड्रग्स की समस्या, बाढ़, ‘डंकी रूट’ से लेकर एमएसपी और फर्टिलाइज़र जैसे किसानों के मुद्दों तक, पंजाब से जुड़े 54 सवालों के ज़रिए पंजाब के गंभीर मुद्दे उठाए है। अब उन्होंने नागरिक सहभागिता के उद्देश्य से एक AI-सक्षम वेब पोर्टल लॉन्च किया है, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से लोर्गा की राय, सुझाव और शिकायतें एकत्र कर उभरते सार्वजनिक मुद्दों की ‘स्मार्ट’ पहचान करेगा तथा समाज के हर वर्ग की समस्याओं के समाधान में सहायक होगा।
वेब पोर्टल (https://satnamsandhu.in/) के लॉन्च को लेकर कहा कि “यह वेब पोर्टल जनता से सीधे जुड़ने के लिए एआई का इस्तेमाल करेगा। इस वेबसाइट का एआई फीचर नागरिकों की राय, सुझाव और शिकायतों को इकट्ठा करके शहरी या ग्रामीण क्षेत्र में किसी भी मुद्दे या समस्या के प्रभाव का विश्लेषण करेगा। यह सार्वजनिक मुद्दों को स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचा, शिक्षा और महिला सुरक्षा जैसे विभिन्न वर्गों में जनसमस्याओं को वर्गीकृत करने के लिए एक स्मार्ट डिटेक्शन सिस्टम का इस्तेमाल करेगा। यह पोर्टल संसद की कार्यवाही, जनप्रतिनिधियों की भूमिका, सरकारी नीतिर्या के प्रभाव और जन शिकायतों के निवारण के लिए उपलब्ध प्लेटफॉर्म के बारे में भीजागरूकता पैदा करेगा। यह पोर्टल 12 भारतीय भाषाओं में 24×7 सहायता प्रदान करेगा, जिससे कम पढ़े लिखे पढेढ़े लोग भी आसानी से अपनी राय, सुझाव और शिकायतें मुझ तक पहुंचा सकेंगे।
इस पोर्टल का एआई फीचर ‘इमोशन डिटेक्शन’ के माध्यम से प्रभावित व्यक्ति की भावनाओं जैसे गुस्सा, जल्दबाजी, परेशानी या पौड़ा के आधार पर किसी मुद्दे की गंभीरता की पहचान भी करेगा। सांसद (MP) परफॉर्मेंस डैशबोर्ड के जरिए लोग संसद में मेरी गतिविधियों को देख पाएंगे और यह जान सकेंगे कि मैंने कौन-कौन से प्रश्न उठाए और सदन की चर्चा में किस प्रकार भागीदारी की।” उन्होंने कहा, “यह वेब पोर्टल शासन को अधिक पारदर्शी, उत्तरदायी, समावेशी और भागीदारी बनाने की दिशा में एक कदम है, ताकि इसे लोगों तक पहुंचाया जा सके और यह सुनिश्चित किया जा सके कि हर आवाज सुनी जाए और और उस पर करवाई हो।