ऊना/ सुशील पंडित: उपमंडल हरोली के अंतर्गत आते संतोषगढ़ में तेज रफ्तार कर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार गंभीर घायल हो गया जिसे क्षेत्रीय अस्पताल से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जन्नत रेस्टोरेंट के पास एक तेज रफ़्तार सफ़ेद रंग की क्रेटा कार नम्बर (DL-7CM-5651) के चालक मोहित शर्मा ने एक मोटर साईकिल सवार को ज़ोरदार टक्कर मारी और उसकी मोटर साईकिल को लगभग बीस फुट तक घसीटता ले गया | प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोटर साईकिल सवार संतोषगढ़ से टाहलीवाल की तरफ जा रहा था और वह सड़क के किनारे अपनी तरफ चला हुआ था और जैसे ही वह संतोषगढ़ नगर के जन्नत रेस्टोरेंट के पास पहुंचा तो सामने से एक तेज रफ़्तार सफ़ेद रंग की क्रेटा कार आई कार की रफ्तार ज्यादा होने के चलते कार चालक का नियंत्रण कार से हट गया और वह कार को सम्भाल नही पाया और विपरीत दिशा में जाकर मोटर साईकिल सवार को टक्कर मार दी |जहाँ यह हादसा हुआ वहा सड़क पर मोड़ है और कार चालक मोड़ नही काट सका और सीधा मोटर साईकिल सवार की तरफ जाकर उसे कुचल दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की मोटर साईकिल सवार लगभग दस फुट ऊपर उछला जबकि उसकी मोटर साईकिल को कार करीब बीस फुट दूर तक घसीट ती हुई ले गई । इस टक्कर में मोटर साईकिल सवार को सर,बाजु,और मुंह पर गंभीर चोटें लगी, जिसको देखते हुए स्थानीय लोगो ने उसे तुरंत पहले क्षेत्रीय हस्पताल ऊना पहुंचाया यहाँ उसकी हालत नाजुक थी तो चिकित्सकों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
मोटर साईकिल सवार की पहचान 24 वर्षीय मनीष वशिष्ट पुत्र नरिंदर शर्मा निवासी गुरप्लाह (वाथू) के रूप में हुई है जबकि कार चालक मोहित शर्मा पुत्र सत्याओम शर्मा निवासी विलसी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है यह हादसा लापरवाही और तेज रफ्तार से हुआ है |