बॉलीवुड: एक्टर रणवीर सिंह जल्द ही आदित्य धार की फिल्म धुरंधर में दिखने वाले हैं। इस फिल्म का टीजर भी सामने आ चुका है। इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों लद्दाख के लेह जिले में चल रही है। बीते दिनों इस फिल्म के सेट पर मौजूद 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत एकदम खराब हो गई है। बताया जा रहा है कि फिल्म के क्रू मेंबर्स को फूड पॉइजनिंग हो गई है। ऐसे में सबको अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
17 अगस्त को लेह के गुरुद्वारा पत्थर साहिब के पास एक सीक्वेंस शूट हो रहा था। लंच के समय 600 से ज्यादा लोगों को खाना सर्व किया गया था। खाना खाने के बाद से ही लोगों की तबीयत बिगड़नी भी शुरु हो गई है। इस मामले में ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने सख्त जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन लेह में चल रही धुरंधर की शूटिंग में हुई शॉकिंग घटना से गहरी चिंता में है जहां पर 150 वर्कर्स को फूड पॉइजनिंग हो गई है।
लीडिंग एक्टर रणवीर सिंह की मौजूदगी और हाई बजट होने के बाद भी ये बहुत ही दुखद खबर है कि सेट पर साफ-सफाई और सुरक्षित खाने जैसी बेसिक चीजों को अनदेखा किया गया है। अब खबर यह भी आई है कि क्रू मेंबर्स के फूड पॉइजनिंग का कारण खाने की खराब क्वालिटी या फिर खर्च में कटौती नहीं थी। लेह के स्थानीय अधिकारियों ने पुष्टि की है कि यह घटना लेह में चिकन में संक्रमण के कारण हुई थी।
यह मामला फिल्म निर्माण द्वारा उपलब्ध करवाए गए खाने या फिर सुविधाओं से जुड़ा नहीं था। एक सूत्र ने बताया कि यह इस समय की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है यहां किसी भी तरह की लागत घटाने का सवाल नहीं उठता। लेह का इलाका शूटिंग के लिए बहुत ही चुनौतीपूर्ण है। यह 300 से ज्यादा लोगों की यूनिट है। उनका कहना है कि यहां एक लोकर कंटैमिनेशन का मुद्दा भी सामने आया है जिसके कारण यह हुआ है। यह बहुत ही अफसोसजनक है कि ऐसी गलत अफवाहें फैलाई जा रही है। सफाई, स्वास्थ्य और क्रू की सुरक्षा को हमेशा ही पहले प्राथमिकता दी जा रही है। सावधानी बरती जा रही है और सप्लायरों के द्वारा कड़ी जांच की जा रही है हालांकि यूनिट ने काम फिर से शुरु कर दिया है।
गौरतलब है कि फिल्म धुरंधर का निर्देशन आदित्य धर कर रहे हैं और फिल्म को प्रोड्यूस ज्योति देशपांडे कर रही है। धुरंधर में रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, संजय दत्त, आर माधवन और अक्षय खन्ना अहम किरदारों में दिखेंगे। फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।