ऊना/ सुशील पंडित : रेड रिबन क्लब अटल बिहारी वाजपेई राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय बंगाणा के तत्वाधान में मासिक एड्स जागरुकता पर एक दिवसीय कार्यक्रम करवाया गया। इस एक दिवसीय एड्स जागरूकता कार्यक्रम के तहत एनसीसी कैडेट्स के द्वारा परेड करवाया गया। इस परेड के माध्यम से एनसीसी कैडेट्स ने छात्रों को दिया एड्स जागरुकता का संदेश दिया। इस अवसर रेड क्रॉस सोसाइटी के नोडल ऑफिसर प्रोफेसर किरण कुमारी ने कहा कि जिला एड्स प्रोग्राम अधिकारी व रेड रिब्बन सोसाइटी के निर्देशानुसार पूरे दिसंबर माह में जनमानस को जागरूक करने के लिए विभिन्न तरह कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं, महाविद्यालय अयोजित करवाई जायेगी, जिसमें से अब तक चित्रकला प्रतियोगिता, नारा लेखन प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता, और नुकड नाटक आयोजित किए गए हैं। कैंडल मार्च और नुक्कड़ नाटक आदि अभी अयोजित होना है। उन्होंने यह भी कहा कि एचआईवी / एड्स एक जानलेवा बीमारी है, जिसका अब तक कोई इलाज नहीं है। एचआईवी से संक्रमित होने वाला पीड़ित जीवनभर के लिए इस वायरस से ग्रसित हो जाता है। हालांकि विशेषज्ञों ने एचआईवी से बचने के कुछ उपाय बताए हैं। एड्स के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हर संभव प्रयास करना अति आवश्यक है। इस अवसर पर प्रोफेसर अनु अत्तरी , प्रोफ़ेसर शशी कंवर, प्रोफ़ेसर नन्द लाल, एनसीसी केयर टेकर डॉ. विनोद कुमार, एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी आदि मौजूद रहे।

महाविद्यालय बंगाणा में मासिक एड्स जागरुकता पर कार्यक्रम आयोजित
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -