रायपुरः जिले के खरोरा के पास बेलदारशिवनी गांव में एक 16 साल की नाबालिग लड़की का खून से लथपथ शव मिलने का मामला सामने आया है। नाबालिग 26 जून को दोपहर एक बजे से घर से लापता थी। 27 जून को सुबह 11 बजे गांव के पास खेत में लड़की की लाश पड़ी हुई मिली।
जानकारी के मुताबिक नाबालिग 10वीं की छात्रा थी। वह खरोरा के ही एक निजी स्कूल में पढ़ाई कर रही थी। उसके पिता की इलेक्ट्रॉनिक सामानों की दुकान है। मां गृहिणी है, बड़े भाई की भी इलेक्ट्रॉनिक दुकान है। वह 26 जून से घर से लापता थी। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी ने लड़की की हत्या चाकू और पत्थर से की है। पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।