Punjab Govt
HomeNationalमौसम विभाग ने जारी किया Alert, अभी और बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग ने जारी किया Alert, अभी और बढ़ेगी ठंड

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ :  मौसम को लेकर अहम खबर आई है। मौसम विभाग द्वारा अगले 3 दिन कोहरा पड़ने की संभावना जताई गई है। अलर्ट के मुताबिक मंगलवार को ऑरेंज अलर्ट रहेगा जबकि बुधवार को आंधी-तुफान व बारिश होने के प्रबल आसार बन रहे हैं। हालांकि यैलो अलर्ट इससे आगे भी जारी रहने वाला है जिसके चलते मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। विशेषज्ञों का कहना है कि बाऊंडरी वाले एरिया में शाम होते-होते शीतलहर का जोर देखने को मिला और सर्दी में बढ़ौतरी हुई। वहीं पंजाब के बाहरी जिले में कई स्थानों पर धुंध की वजह से यातायात प्रभावित हुआ। लोहड़ी के चलते कार्यक्रमों से वापस जाने वाले लोगों को दिक्कतें पेश आई।

वहीं खासतौर पर हाइवे पर खेतों के पास अधिक नमी वाले स्थानों पर धुंध देखने को मिली। इसी क्रम में आने वाले दिनों में होशियारपुर रोड, आदमपुर वाले एरिया व अमृतसर रोड पर सुभानपुर के पास धुंध का जोर देखने को मिलेगा। उधर रिकार्ड के मुताबिक लोहड़ी के दिन आमतौर पर धुंध का आलम रहा है लेकिन तेज धूप निकलने से दोपहर के समय सर्दी से राहत मिली और मौसम खुलने से लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन कुछ घंटों के बाद शाम को चली सर्द हवाओं ने ठिठुरन को और भी बेहद बढ़ा दिया।

शाम को चली तेज हवाओं के चलते पारा नीचे जाते हुए 6 डिग्री तक पुहंच गया जिससे रात को सर्दी का प्रकोप देखने को मिला। शाम के बाद लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया क्योंकि ठंडी हवाओं में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ने लगी। वहीं विशेषज्ञों के मुताबिक के बाद अगले दिन कोहरा पड़ना स्वाभाविक होता है, जिसके चलते बुधवार को लोगों को धुंध की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इसी क्रम में विजिबिलिटी कम होने की भी संभावना है, जिसके चलते वाहन चालकों को सावधानी अपनानी चाहिए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -