Punjab Govt AD
HomeBreaking Newsनशे के खिलाफ एक्शन में मान सरकारः ड्रग तस्कर सोनू के घर...

नशे के खिलाफ एक्शन में मान सरकारः ड्रग तस्कर सोनू के घर पर चला बुलडोजर, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः दिल्ली चुनावों मिली हार के बाद पंजाब में आप सरकार एक्शन मोड में आ गई। दरअसल, पिछले एक सप्ताह से मान सरकार द्वारा भ्रष्टाचार और तस्करों के खिलाफ सख्त एक्शन लिए जा रहे है। वहीं राज्य में ट्रेवल एजेंटों पर शिकंजा कसने के साथ-साथ अब नशे के नेटवर्क को तोड़ने के लिए भी कड़ा प्रहार किया जा रहा है। जिसके चलते देर रात लाडोवाल के पास गांव तलवंडी में पुलिस की टीम ने एक कुख्यात नशा तस्कर सोनू के घर को बुलडोजर से गिरा दिया। इस कार्रवाई को लेकर एक अधिकारी ने तस्कर के घर को गिराने के आदेश दिए।

ड्रग माफिया सोनू 3 साल से तस्करी में शामिल था और उसके खिलाफ पंजाब के विभिन्न थानों में 6 एफआईआर दर्ज हैं। उक्त एफआईआर को देखते हुए पुलिस द्वारा ये कार्रवाई की गई। पुलिस का मानना है कि उक्त संपत्ति नशा बेच कर बनाई गई है। इस अवसर पर पुलिस के भी पुख्ता इंतजाम किए गए। नशा तस्करों की अवैध संपत्तियों एवं निर्माण पर आने वाले दिनों में बुलडोजर अभियान गति पकड़ सकता है।

बता दें कि पंजाब पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के बाद सरकार ने इसे नया नाम दिया है। सरकार ने इसे वॉर ऑन ड्रग्स मुहिम का नाम दिया है। पंजाब पुलिस द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि WAR ON DRUGS के तहत पंजाब सरकार की ये बड़ी कार्रवाई है। साथ ही उन ड्रग्स बेचने वालों को चेतावनी है, जोकि इलाके में ड्रग्स बेच रहे हैं। अगर कोई भी तस्करी करता मिलेगा तो उसके खिलाफ भी ऐसा कार्रवाई की चेतावनी है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -