Punjab Govt AD
HomeHimachalBaddiमान सिंह मेहता फिर बने दून मण्डल भाजपा के अध्यक्ष

मान सिंह मेहता फिर बने दून मण्डल भाजपा के अध्यक्ष

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बददी/सचिन बंसल: भाजपा संगठन चुनाव के तहत दून विधानसभा के मंडल चुनाव में पार्टी की कमान फिर से मान सिंह मैहता को सौंपी गई है। नई संगठनात्म रचना के तहत दून विधानसभा के अब दो हिस्से किए गए हैं जिसमें पहाड़ी एरिया के लिए पटटा मंडल का गठन किया था। उसमें खेम चंद ठाकुर को कमान एक माह पहले सौंपी जा चुकी है जबकि मैदानी क्षेत्र बददी बरोटीवाला के संगठनात्मक चुनाव लंबित हो गया था। लंबे समय तक चली सियासी खींचातान के बाद दून भाजपा मंडल की कमान पूर्व विधायक के करीबी मान सिंह मैहता को सौंपी गई है। इसी संदर्भ में आज महाराणा प्रताप नगर के बिरला सभागार में दून भाजपा मंडल की बैठक रखी गई थी ताकि चुनाव प्रक्रिया संपन्न हो सके।

शिमला से पार्टी हाईकमान द्वारा भेजे गए चुनाव अधिकारी प्यार चंद ने बंद लिफाफा खोला और उन्होने नए मंडलाध्यक्ष के लिए मान सिंह मैहता का नाम पढ़ा जिस पर सबने सहमति प्रकट की और हाईकमान का आभार जताया। इससे पहले भी वार्ड नंबर के दो पार्षद मान सिंह मैहता संपूर्ण दून मंडल के अध्यक्ष रह चुके हैं और अब उनको नई संगठनात्मक रचना के तहत आधे से ज्यादा क्षेत्र की कमान मिली है।

पटटा महलोग से लेकर सुबाथू तक के एरिया के लिए बना पहाड़ी मंडल अब अलग से कार्य करेगा जिसको पटटा मंडल नाम दिया गया था। दून मंडल में बददी बरोटीवाला की अधिकांश मैदानी पंचायतें व नाम मात्र पहाड़ी पचंायतें शामिल होंगी। मान सिंह मैहता ने अपनी नियुक्ति के लिए पार्टी हाईकमान का आभार जताया है और कहा कि उनको पुन: दूसरी बार जो जिम्मेदारी मिली है उसको वह ईमानदारी व निष्ठा से निभाने का प्रयास करेंगे।

यह रहे उपस्थित-

दून भाजपा मंडल के संगठनात्मक चुनाव के समय पूर्व विधायक परमजीत सिंह एवं विनोद चंदेल, विधि चंद राणा, संजीव ठाकुर, तरसेम चौधरी, सुनील ठाकुर, सुरेंद्र ठाकुर, मनु पंडित, पटटा मंडलाध्यक्ष खेम चंद ठाकुर, ममता ठाकुर, ललित शर्मा कुठाड, रणजीत ठाकुर, बबलू शर्मा कुठाड, डीआर चंदेल, मेहरचदं, अशोक कुमार, मान सिंह, राजकुमार चौधरी, कृष्ण कौशल, मोहमद आशिक, गुरदयाल दयाली, देवराज ठाकुर, रामदित्त व लोकेश दत्ता सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -