मनोरंजन: बिग बॉस 19 इन दिनों अपने आखिरी पड़ाव पर बढ़ रहा है। ऐसे में धीरे-धीरे घरवालों के चेहरे से भी मास्क उतरते हुए दिख रहे हैं। अब हाल ही में शो की वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट मालती चाहर ने अमाल मलिक को कैमरे के सामने एक्सपोज कर डाला है। अमाल और मालती शो में आने सा पहले करीबी दोस्त रह चुके हैं। यह सच दोनों ने घरवालों से छिपाया था ऐसे में यह राज अब खुल चुका है।
घरवालों के सामने खोली पोल
शो का लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में मालती अपने खास दोस्त को एक्सपोज करती हुई नजर आ रही हैं। प्रोमो में यह देखा जा सकता है कि मालती के दावों के बाद अमाल मलिक बोलते हैं कि – ‘मालती जी मंडली बैठाकर फिर हमारी बातें कर रही हो। तुम दुनिया को दिखाना चाहती हो कि मैं बेवकूफ हो’। फिर इसके बाद तान्या ने अमाल को कहा कि वो बाहर मालती से 5 मिनट के लिए मिल चुके हैं।
चुप रह तू अभी
इस पर मालती चुप नहीं रही। उन्होने कहा कि – ‘अमाल ने मुझे बैठाकर 4 गाने सुनाए थे वो 5 मिनट कैसे हो सकते हैं’। अमाल की बातों से मालती नाराज हो गई। उन्होंने सिंगर को कहा कि – ‘बोलूं क्या मैं पूरा? मेरे पापा को भी पता है कि हम कब मिले और क्या है? तू कैमरे पर कैसे झूठ बोल सकता है। मैं 2 मिनट में साबित कर सकती हूं’। अमाल ने इस पर कहा कि – ‘हम 10 मिनट के लिए मिले थे’ मगर मालती आगे से चिल्लाते हुए कहती हैं कि – ‘हम किसी पार्टी में नहीं मिले थे ये नेरेटिव मैंने ही बताया था हम लोगों ने डिसाइड किया था चुप रह तू अभी’।
फरहाना भट्ट को पहले ही था मालती-अमाल पर शक
मालती की यह बातें सुनकर अमाल ने उनसे कहा कि वो कैमरे पर उनकी बेइज्जती न करे। अमाल और मालती की बातों से यह साफ हो गया है कि दोनों ही शो से पहले भी एक-दूसरे को जानते थे। मगर उन्होंने अब तक अपने रिश्ते को शो में छिपाकर रखा था जो अब सबके सामने आ गया है।
फरहाना भट्ट को पहले ही मालती और अमाल के रिश्ते पर शक हो गया था क्योंकि मालती ने जबसे बिग बॉस में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री ली। वह तभी से अमाल मलिक के सबसे ज्यादा क्लोज दिख रही हैं। अमाल के कपड़े भी मालती पहनती हैं। उनका हेयरबैंड, चश्मी भी इस्तेमाल करती हुई दिखती हैं। अमाल भी मालती को लेकर काफी केयरिंग नजर आते हैं।
मालती के लिए अमाल का ऐसा बिहेवियर देखकर फरहाना कई बार यह कहती भी थी कि अमाल का मालती के लिए एक सॉफ्ट कॉर्नर है। मगर किसी को यह नहीं पता था कि दोनों पहले से ही एक-दूसरे को जानते हैं। अब दोनों के बीच डेटिंग चली या फिर उनका रिश्ता सिर्फ दोस्ती तक का था। यह आने वाले समय में पता चल जाएगा।