ऊना/सुशील पंडित: नगर निगम ऊना के अंतर्गत पड़ते गांव मलाहत के युवाओं ने गांव के खेल मैदान की सफाई कर स्वच्छता अभियान चलाया। इस मौके पर तरूण ठाकुर के नेतृत्व में एक दर्जन युवाओं ने बरसात के मौसम में खेल मैदान में उगने वाली जंगली घास को साफ करके स्वच्छता का संदेश दिया। इस मौके पर अर्यन , अबू , दिवाश , शिवाश , आशुतोष, जतिन , रिशू , नमन , कनव , अजय आदि युवा उपस्थित रहे।
इस अवसर पर तरुण ठाकुर ने युवाओं को स्वच्छता की प्रेरित कर नशे से दूर रहने की अपील भी की है। उन्होंने कहा कि पिछले कई सालों से इस खेल मैदान के निर्माण को लेकर गांव के युवाओं में प्रशासन के प्रति रोष है। ऐसे में आज युवा वर्ग ने स्वयं ज़िम्मेदारी लेते हुए मैदान की सफाई कर मैदान की तस्वीर बदलने का प्रयास किया है और आगे उन्होंने कहा कि युवाओं को स्वच्छता की जागरूक करने की ज़िम्मेदारी हमारी है। हम खेल कूद के माध्यम से युवाओं को नशे से बचाने का काम कर सकते हैं। आगे उन्होंने कहा कि जल्द ही गांव में वो युवा साथियों के साथ मिलकर गांव के अंदर जाकर भी स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करेंगे।